एशिया

Japan Earthquake: 6.1 तीव्रता के भूकंप से काँपा जापान, क्या हो सकता है सुनामी का खतरा?

जापान के टोबा शहर में आज 6.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इसका असर जापान के कुछ अन्य शहरों में भी देखने को मिला है।

less than 1 minute read
earthquake_scale.jpg
Earthquake In Alaska Peninsula

जापान (Japan) के टोबा (Toba) शहर में आज भूकंप का झटका मह्सूस किया गया है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार 14 नवंबर सुबह 7:08 मिनट पर आया। टोबा, सेंट्रल जापान का एक प्रमुख शहर है। इस भूकंप के झटके टोक्यो और कुछ अन्य शहरों में भी महसूस किए गए, पर किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।


भूकंप का केंद्र

ऑफिशियल रिपोर्ट के अनुसार टोबा के साउथ साउथ-ईस्ट में 84 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र रहा। जापान के मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार इस भूकंप की गहराई करीब 357.4 किलोमीटर रही।

क्या हो सकता है सुनामी का खतरा?

जापान के मौसम विज्ञानं विभाग ने इस भूकंप के बाद जानकारी देते हुए बताया कि इससे जापान के किसी भी हिस्से में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग इस पर पूरी नज़र बनाए हुए है।

Published on:
14 Nov 2022 03:13 pm