एशिया

बैंकॉक के शॉपिंग मॉल में आग, दो की मौत, 16 लोग घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बड़ा हादसा पार्किंग में लगी आग टॉप फ्लोर तक पहुंची दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2019, 2:46 PM IST
Shopping Mall Fire

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक शॉपिंग माल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हो गए हैं। आग लगने के कारण सेंट्रल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स नामक इस इमारत को खाली करा लिया गया। उसके बाद राहतकर्मियों ने माल में लगी आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। बैंकॉक के शॉपिंग सेंटर में बुधवार को लगी आग के बाद कई लोग जलती हुई इमारत से कूद गए। पहले अधिकारियों ने कहा कि घटना में तीन लोग मारे गए हैं लेकिन बाद में मृतकों की संख्या दो बताई गई। सेंट्रल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स, जिसमें एक शॉपिंग मॉल, कई कार्यालय और एक होटल शामिल है, उसे पूरी तरह खाली करा लिया गया है।

शॉपिंग मॉल में आग

स्थानीय मीडिया ने बताया है आग इमारत के पार्किंग लॉट से शुरू हुई। पुलिस ने भी कहा कि परिसर के पार्किंग गैरेज में विस्फोट हुआ। हालांकि आग लगने के कारण अभी तक ज्ञात नहीं हैं। बताया जा रहा है कि आग से बचने के लिए कुछ लोगों को व्यखिड़की से कूदते हुए देखा गया। बैंकाक के गवर्नर असविन क्वानमुआंग ने आग लगने की घटना के बारे में संवाददाताओं को बताया, "जब तक यह इमारत सुरक्षित नहीं है, तब तक इसे बंद रखा जाएगा।" उन्होंने कहा कि हमें ईमारत की संरचना पर आग का प्रभाव देखना होगा और इसके लिए आग बुझने के बाद पुलिस को जांच के लिए अंदर जाना होगा।" बताया जा रहा है कि यह मॉल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस मॉल में आग 13 से 15 अप्रैल को सोंगक्रान नामक स्थानीय समारोह आयोजित किया जाना था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
11 Apr 2019, 2:46 PM IST
Published on: