एशिया

हाफिज सईद ने बंद कमरे में ऐसे मनाया रिहाई का जश्न, सरकार ने मीडिया कवरेज पर लगाई रोक

हाफिज सईद ने अपनी रिहाई के बाद लाहौर स्थित अपने घर में समर्थकों के साथ केक काटकर जश्न मनाया।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 3:12 PM IST
hafiz saeed
hafiz saeed

लाहौर: दुनियाभर में आतंक का आका बन चुका जमात उद दावा का चीफ और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद शुक्रवार को रिहा हो गया है। कोर्ट के आदेश पर हाफिज सईद पर पिछले एक साल से लगी नजरबंदी को हटा लिया गया है। हाफिज सईद एक बार फिर से पाकिस्तान में खुलेआम घूम सकेगा। हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान का क्या रूख है वो एक बार फिर से पता चल गया है। पाकिस्तान ने अपने देश में हाफिज सईद की मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी है।

समर्थकों के साथ मनाया जश्न
अपनी रिहाई के बाद हाफिज सईद ने बकायदा पाकिस्तान में जश्न मनाया है। मीडिया रिपोर्टस के माने तो हाफिज सईद ने रिहाई के बाद अपने समर्थकों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। उसके इस जश्न की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हाफिज की रिहाई के बाद सैकड़ों जमात-उद-दावा समर्थक लाहौर में हाफिज के घर पर इकट्ठे हुए और भारत विरोधी नारे लगाए। इसके बाद इन्होंने बंद कमरे में केक काटा।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जमात उद दावा के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमें खुशी है कि हमारे नेता को आजाद कर दिया गया। जेल अफसरों ने उन्हें रिहाई का ऑर्डर दे दिया।"

रिहाई के बाद क्या कहा हाफिज ने
शुक्रवार को अपनी रिहाई के बाद हाफिज सईद ने एकबार फिर से भारत के खिलाफ बयानबाजी की। उसने कहा कि मुझे 10 महीने तक इसलिए कैद किया गया था ताकि कश्मीर को लेकर मेरी आवाज दबाई जा सके, लेकिन मैं कश्मीरियों की आजादी के लिए लड़ता रहूंगा और कश्मीर के लिए मैं पूरे पाकिस्तान से लोगों को इकट्ठा करता रहूंगा। हमारी कोशिश रहेगी कि कश्मीरी अपने आजादी के मकसद में कामयाब हो सकें। भारत के खिलाफ बोलते हुए हाफिज सईद ने कहा कि भारत मुझपर आधारहीन आरोप लगाता रहा है। कोर्ट का फैसला मेरी बेगुनाही साबित करता है।

भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

वहीं हाफिज सईद की रिहाई पर भारत ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हाफिज की रिहाई एक आतंकवादी को मुख्यधारा में लाने की पाकिस्तान की कोशिश है, जिसे यूनाइटेड नेशंस ने बैन किया है।

Updated on:
24 Nov 2017, 3:12 PM IST
Published on: