एशिया

पाकिस्तान: हाफिज सईद का दावा, पीएम नहीं तो किंगमेकर जरूर बनूंगा

इंटरनेशनल आतंकवादी हाफिज सईद इन दिनों भारत के खिलाफ खूब जहर उगल रहा है। पाकिस्तान के उथल-पुथल भरे माहौल का भरपूर फायदा उठाने में जुटे हाफिज को लग रहा है कि इस बार वह पाकिस्तान की सत्ता के शिखर तक जरूर पहुंच जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 10:17 AM IST
Hafiz Saeed
पाकिस्तान: हाफिज सईद का दावा, पीएम नहीं तो किंगमेकर जरूर बनूंगा

लाहौर। जैसे-जैसे पाकिस्तान चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे वहां की राजनीति के नए नए रंग देखने को मिल रहे हैं। पाकिस्तान के मोस्ट वांटेड इंटरनेशनल टेररिस्ट हाफिज सईद ने दावा किया है कि वह पीएम नहीं तो किंगमेकर जरूर बनेगा। एक रैली को संबोधित करते हुए पेशावर में हाफिज सईद ने दावा किया है कि चुनाव के बाद कोई भी सरकार बिना उसके मर्जी से नहीं बनेगी।

भारत के खिलाफ जहर उगलता हाफिज

इंटरनेशनल आतंकवादी हाफिज सईद इन दिनों भारत के खिलाफ खूब जहर उगल रहा है। पाकिस्तान के उथल-पुथल भरे माहौल का भरपूर फायदा उठाने में जुटा हाफिज को लग रहा है कि इस बार वह पाकिस्तान की सत्ता के शिखर तक जरूर पहुँच जाएगा। पाकिस्तान की सभी प्रमुख सियासी पार्टियों के बीच आपसी रस्साकशी को देखते हुए हाफिज सईद को लगता है कि इस बार पाकिस्तानी जनता उसे इतनी सीट दे सकती है कि वह खुद पीएम न बन सके तो किंगमेकर जरूर बन सकेगा। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए वह भारत के खिलाफ खूब प्रचार कर रहा है।

आतंकियों की भरमार है पाकिस्तान चुनाव में

बता दें कि पाकिस्तान के चुनाव में ऐसे कई दल और ऐसे कई उम्मीदवार हैं जो बिना किसी पूर्व एजेंडे और किसी रणनीति की तहत चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे नेताओं में कई सारे धार्मिक कटट्र नेता शामिल हैं। इन नेताओं का चुनाव लड़ने का न तो कोई एजेंडा है न ही कोई ठोस नीति। इन नेताओं की सिर्फ एक योग्यता है, धार्मिक अतिवाद और भारत का विरोध। हरकत उल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, जमात उद दावा, तहरीक ए लब्बाइक अदि संगठनों के तमाम सदस्य जो एक जमाने में आतंकी रह चुके हैं, इन चुनावों में किस्मत आजमा रहे हैं।

सईद और लश्कर का दबदबा

लश्कर-ए-तैयबा की केंद्रीय परामर्श समिति का सदस्य और जमात उद दवा का वरिष्ठ नेता मुहम्मद शेख याकूब लाहौर से चुनाव लड़ रहा है। अहले सुन्नत वल जमात का औरंगजेब फारूकी पार्टी की अन्य शीर्ष नेताओं की साथ चुनाव मैदान में है। फारूकी के संगठन एएसडब्ल्यूजेड पर शिया अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप है।फारूकी का नाम पाकिस्तान की आतंकवाद निगरानी सूची में भी है लेकिन वह इसके बावजूद भी चुनाव लड़ रहा है और कोई उसे रोक नहीं पा रहा है।

Published on: