एशिया

हांगकांग: आलू की खेप में मिला प्रथम विश्व युद्ध का जर्मन हथगोला

हथगोला पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया

less than 1 minute read
Feb 03, 2019
grenade
हांगकांग: आलू की खेप में मिला प्रथम विश्व युद्ध का जर्मन हथगोला

हांगकांग। हांगकांग की एक चिप्स बनाने वाली फैैक्ट्री में प्रथम विश्व युद्ध का हैंड ग्रेनेड मिला। यहां आयात किए जाने वाले फ्रेंच आलू की खेप में एक जर्मन हथगोला मिला। यहां की पुलिस ने यह जानकारी दी। काल्बी स्नैक्स फैक्ट्री में शनिवार को हथगोला पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। बम मिलने के बाद फैक्ट्री को खाली करा लिया गया। हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए बाद में टीम को बुलाया गया। खेप मिला बम अगर फट जाता तो कई लोगों के मारे जाने की संभावना थी।

हथगोला आलुओं के साथ फ्रांस से आयात हुआ

अधीक्षक विल्फ्रेड वोंग हो-हॉन ने पत्रकारों से कहा कि हैंड ग्रेनेड की स्थिति ठीक नहीं थी क्योंकि पहले ही उसका पिन खुला हुआ था लेकिन गनीमत यह रही कि वह फटा नहीं था। वोंग के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल पर उसे निष्क्रिय कर दिया। ग्रेनेड आठ सेंटीमीटर चौड़ा था और उसका वजन करीब एक किलोग्राम था। वोंग ने कहा कि सभी जानकारियों के अनुसार ऐसा लगता है कि हथगोला आलुओं के साथ फ्रांस से आयात हुआ है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Published on:
03 Feb 2019 03:07 pm