एशिया

कुलभूषण जाधव मामला: अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय, 18-21 फरवरी तक होगी सुनवाई

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव का मामला संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी उठाया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 8:38 PM IST
kulbhushan jadhav
कुलभूषण जाधव मामला: अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय, 18-21 फरवरी तक होगी सुनवाई

नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत अगले साल सुनवाई करेगी। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हो गई है। ICJ में फरवरी 2019 में सुनवाई शुरू होगी। 18 से 21 फरवरी तक कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में होगी। गौरतलब है कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की एक अदालत ने पिछले साल अप्रैल में कथित तौर पर जासूसी के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। भारत की तरफ से इस मामले को उठाने के बाद ICJ ने कुलभूषण की सजा पर रोक लगा रखी है।

पाकिस्तान ने उठाया था कुलभूषण जाधव का मुद्दा

गौरतलब है कि पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्लामाबाद पर जमकर हमला बोला था, जिसके बाद शाह महमूद कुरैशी ने महासभा में भारत पर पलटवार किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पेशावर हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। इसके अलाव शाह महमूद कुरैशी ने भारत के कुलभूषण जाधव का मामला भी उठाया । जिन्हें पाकिस्तानी अदालत ने आतंकवाद और जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई हुई है। भारत जाधव पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताता रहा है और उसने मामले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठाया है। इससे पहले पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में अपने दावों में बताया कि कुलभूषण कोई आम आदमी नहीं हैं बल्कि वह जासूसी और तबाही फैलाने के उद्देश्य से पाक में घुसे थे। जिसके बदले में उन्हें गिरफ्तार किया गया ।

जाधव की फांसी पर लगी रोक

भारत सरकार ने पिछले साल आठ मई को आईसीजे का रूख किया था और पाकिस्तानी कोर्ट द्वारा सुनाए गए सजा-ए-मौत का चुनौती दी थी। भारत ने अदालत से यह भी अपील किया था कि जबतक द हेग में यह कानूनी लड़ाई समाप्त नहीं होती, अदालत आपात उपायों को अपनाकर जाधव की फांसी की सजा को स्थगित करवाए।

Published on: