एशिया

पाकिस्तान चुनाव 2018: हिंदी फिल्मों के हीरो बन सकते थे इमरान खान, ठुकरा दिया था देवानंद का ऑफर

पाकिस्तान चुनाव के परिणामों से पीटीआई वर्कर्स और समर्थकों में जश्न का माहौल है। कल देर शाम इमरान मीडिया के सामने आये और अपने समथकों को शुक्रिया कहते हुए बहुत से मुद्दों पर प्रेस से बात की।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 9:16 AM IST
imran khan
पाकिस्तान चुनाव 2018: हिंदी फिल्मो के हीरो बन सकते थे इमरान , ठुकरा दिया था देवानंद का ऑफर

लाहौर।पाकिस्तान में गुरुवार की सुबह भारी बारिश और आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक चुनाव परिणामों की घोषणा नहीं की जा सकी है। पहले दावा किया जा रहा था कि चुनाव परिणाम बुधवार देर रात तक आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उलझे चुनावी गणित के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अन्य दलों पर स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है।

इमरान समर्थकों में जश्न

पाकिस्तान चुनाव के परिणामों से पीटीआई वर्कर्स और समर्थकों में जश्न का माहौल है। अंतिम परिणाम आने से पहले इमरान खान ने जीत पर कोई बयान जारी करने से इंकार कर दिया था। कल देर शाम इमरान मीडिया के सामने आये और अपने समथकों को शुक्रिया कहते हुए बहुत से मुद्दों पर प्रेस से बात की।

राजनीति से पहले हिंदी फिल्मों का मिला था ऑफर

प्रधानमंत्री पद के दावेदार इमरान खान को हिंदी सिनेमा का स्टार बनने का भी मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर देवानंद ने उनको एक फिल्म ऑफर की थी। फिल्म का नाम था 'अव्वल नंबर' । लेकिन पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेट कप्तान ने देव आनंद का ऑफर स्वीकार करने की बजाय उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना।

राजनीति की राह चुनी इमरान ने

देव आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था टीवी पर क्रिकेट मैच देखने के दौरान उन्होंने 2 क्रिकेटरों के इर्दगिर्द घूमती एक फिल्म की कहानी लिख डाली। इस फिल्म के लिए स्टार कॉस्ट सेलेक्ट करते वक्त उन्होंने इमरान खान से सम्पर्क किया था। तब इमरान खान क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। लेकिन इमारन ने फिल्मों में काम करने से साफ मना कर दिया। तब इमरान ने देवानंद से कहा था कि "मुझे पॉलिटिक्स में जाना है, सिनेमा में नहीं।"

Updated on:
27 Jul 2018, 9:16 AM IST
Published on: