एशिया

ट्विटर पर दिखी इमरान खान की तिलमिलाहट, बिना नाम लिए पीएम मोदी पर कसा तंज

भारत के वार्ता रद्द करने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इमरान खान ने ट्विटर पर पोस्ट किया।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 6:44 PM IST
Imran khan slams India for calling off meeting targets pm modi
ट्विटर पर दिखी इमरान खान की तिलमिलाहट, बिना नाम लिए पीएम मोदी पर कसा तंज

इस्लामाबाद। शुरुआत से ही पाकिस्तान की आदत पहले चोरी फिर सीना जोरी वाली रही है। हाल ही में भी कुछ ऐसा हुआ, जहां एक ओर पाकिस्तान भारत से अच्छे संबंधों के लिए वार्ता का प्रस्ताव रखा था और दूसरी ओर उनकी सेना लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति का माहौल बनाने में जुटी हुई थी। लेकिन जब इसी कारण का हवाला देते हुए भारत ने वार्ता रद्द की तो पाक की बौखलाहट का ठिकाना नहीं रहा। शुक्रवार को पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पहले भारत को इसके लिए गुनाहगार बताया, इसके बाद पाक पीएम ने भी ट्वीट कर भारत के फैसले पर कड़वी प्रतिक्रिया दी।

इमरान खान का ट्विटर पोस्ट

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इमरान खान ने ट्विटर पर पोस्ट किया। उनकी तिलमिलाहट उनके पोस्ट में साफ झलक रही थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'शांति बहाली के लिए शांति वार्ता की ओर मेरी पहल पर भारत के अहंकारी और नकारात्मक प्रतिक्रिया से मै बेहद निराश हूं।' इसके बाद उन्होंन बिना प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा,'हालांकि, मैं अपनी पूरी जिंदगी ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं जो बड़े दफ्तरों पर ऊंचे पदों पर बैठे तो हैं, लेकिन उनके पास भविष्य के लिए दूरदर्शी सोच का अभाव है।

विदेश मंत्रियों की मुलाकात का दिया था प्रस्ताव

गौरतलब है कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शांति वार्ता बहाल करने और संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली से पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात का प्रस्ताव देते हुए एक चिट्ठी लिखी थी। लेकिन भारत ने सीमा पर हो रही वारदातों और कुछ समय पहले ही बीएसएफ जवान के साथ की गई निर्ममता के कारण इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

भारत ने गवां दिया मौका

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये 'दुर्भाग्यपूर्ण' है। कुरैशी ने डॉन ऑनलाइन से कहा कि हमने पहले ही भारत को कह दिया था कि अगर वे हमारी तरफ एक कदम बढ़ाएंगे, तो हम दो कदम बढ़ाएंगे। लेकिन, इससे तो लगता है कि वे केवल एक कदम बढ़ाने के बाद लड़खड़ा गए। बौखलाए कुरैशी ने कहा कि दुनिया को देखना चाहिए कि 'पाकिस्तान ने स्थिति को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाया है, जबकि भारत का रवैया आगे बढ़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि नई दिल्ली आंतरिक दबाव का सामना कर रहा है। कुरैशी ने कहा कि मैं केवल यही कहूंगा, एक मौका था जिसे गंवा दिया गया। वार्ता केवल सम्मानजनक तरीके से हो सकती है..अगर वे इसके लिए इच्छुक नहीं हैं तो हम भी कोई जल्दबाजी में नहीं हैं।

Updated on:
22 Sep 2018, 6:44 PM IST
Published on: