एशिया

रक्षा क्षेत्र में भारत की एक और छलांग, इजराइल के साथ मिसाइल डिफेंस डील का विस्तार

बीते कई सालों से अमरीका और रूस के साथ इजराइल भारत के लिए हथियारों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक बनकर उभरा है
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 9:18 AM IST
LR-SAM
रक्षा क्षेत्र में भारत की एक और छलांग, इजराइल के साथ मिसाइल डिफेंस डील का विस्तार

तेल अवीव। रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस डील के बाद भारत ने अब इजराइल से आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का फैसला किया है। भारत और इजराइल के बीच पहले से चल रहे रक्षा सौदों के तहत अब भारत ने इजराइल ऐरोस्पेस इंडस्ट्रीज को 777 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त ऑर्डर दिए हैं। ये ऑर्डर्स मिसाइल डिफेंस डील के तहत दिए गए हैं। इसके तहत इजराइल ऐरोस्पेस इंडस्ट्रीज भारतीय नौसेना को LR-SAM नामक एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स की आपूर्ति करेगी।

भारत का बड़ा फैसला

इजराइल ऐरोस्पेस इंडस्ट्रीज भारतीय नौसेना के 7 जंगी जहाजों को LR-SAM नामक एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स की आपूर्ति करेगी। कंपनी की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई। इजराइल ऐरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने एक बयान जारी कर बताया कि इस प्रोजेक्ट में भारत की और से मुख्य कॉन्ट्रैक्टर सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड है। बता दें कि दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से यह डील हासिल की है। इजराइल ऐरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमरद शेफर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "भारत के साथ हमारी साझेदारी वर्षों पुरानी है और अब हम संयुक्त रूप से वीपन सिस्टम के विकास और प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने स्वीकार किया कि कि भारत हथियारों के लिए एक बड़ा बाजार है और ऐसे में बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इजराइल भारत के साथ अपने रक्षा संबंध और भी अधिक मजबूत करने पर काम कर रहा है।

क्या है इजराइली मिसाइल डिफेंस सिस्टम

LRSAM नामक इजराइली मिसाइल डिफेंस सिस्टम एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल इजरायल और भारत सेनाएं पहले से कर रही हैं। बराक सीरीज की यह मिसाइल बेहद मारक और अचूक मानी जाती है। बता दें कि बराक-8 को इजराइल ने भारत के साथ-साथ कई और देशों के साथ दोनों देशों की नौसेनाओं के साथ मिलकर विकसित किया है। बीते कई सालों से अमरीका और रूस के साथ इजराइल भारत के लिए हथियारों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक बनकर उभरा है।

Updated on:
25 Oct 2018, 9:18 AM IST
Published on: