एशिया

इंडोनेशिया में तेज बारिश के बाद भूस्खलन, 7 लोगों की मौत

भारी बारिश के कारण गोमो उपजिले के सुकामाजू गांव में 100 मीटर ऊंची पहाड़ी पर से मिट्टी नीचे आ गिरी। जिसकी चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
इंडोनेशिया में तेज बारिश के बाद भूस्खलन, 7 लोगों की मौत

जकार्ताः इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भारी बारिश के कारण गोमो उपजिले के सुकामाजू गांव में 100 मीटर ऊंची पहाड़ी पर से मिट्टी नीचे आ गिरी। अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात को हुए इस भूस्खलन की चपेट में एक घर आ गया, जिसमें सात ग्रामीण रह रहे थे। अधिकारियों ने भूस्खलन के जोखिम से बचने के लिए पहाड़ी की ढलान पर रहने वाले सभी लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया है।

अक्टूबर में हुई थी 22 की मौत
इससे पहले अक्टूबर में सुमात्रा द्वीप में आई बाढ़ और भूस्खलन से कम के कम 22 लोगों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गए थे। मृतकों में एक इस्लामिक स्कूल के 11 छात्र भी शामिल थे। इस भूस्खलन से 48 घर भी तबाह हो गए थे। बता दें कि इंडोनेशिया पिछले महीने तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी। जिसमें हजारों लोग प्रभावित हुए थे।

ये भी पढ़ें

हफ्ते भर के भीतर लायन एयरलाइंस के साथ दूसरा हादसा, खंभे से टकराया विमान..कोई हताहत नहीं
Published on:
11 Nov 2018 04:09 pm
Also Read
View All