ईरान इराक सीमा पर रविवार रात आए 7.2 तीव्रता वाले भीषण भूकंप में 140 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों जख्मी हैं।
नई दिल्ली। ईरान इराक सीमा पर आए भूकंप में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अबतक 207 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1700 से अधिक लोग जख्मी हैं। राहत बचाव कार्य में लगे डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर रुप से जख्मी लोगों की संख्या अधिक है, इसलिए मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
बता दें कि रविवार रात ईरान इराक सीमा पर 7.2 तीव्रता वाले भीषण भूकंप आया। रात करीब 9.18 बजे आया जिसकी गहराई 15 मील थी। राहत बचाव कार्य जारी है। भूकंप का केंद्र इराकी शहर हलाब्जा से 31 किलोमीटर दूर था।
आठ गांव तबाह, बिजली गुल
इराकी मीडिया के मुताबिक इस भूकंप के झटके कई इरानी शहरों में महसूस किए हैं। इसकी वजह से कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। तो वहीं कम से कम आठ गांव तबाह हुए हैं। जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य बाधित हुए हैं। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कई हिस्से में भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं।
हलाब्जा के पास था भूकंप का केंद्र
अमरीका के भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र हलाब्जा से 20 मील दक्षिण-पश्चिम में था। खबर है कि कुर्दिस्तान में भूकंप की वजह से कई लोग अपना घर छोड़कर मैदानी इलाके में रुके हुए हैं। हालांकि वहां से अभी किसी तरह की जानमाल की नुकसान की खबर नहीं है।
पांच साल में भूकंप से दहला इरान
पांच साल पहले भी इरान में दो बड़े भूकंप आए थे। जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अगस्त 2012 में उत्तर-पश्चिम इरान में आए दो भीषण भूकंप में करीब 235 लोगों की मौत हुई हुई थी जबकि 1200 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। हालांकि हाल ही वर्षों में आया यह इरान का सबसे भयानक भूकंप है।
चीन में आया था दुनिया का सबसे भयानक भूकंप
बता दें कि इतिहात में मौत के लिहाज से चीन के सांक्सी प्रांत में 23 जनवरी 1556 में एक भीषण भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता वाले इस भूकंम से 840 किलोमीटर का एरिया तबाह हो गया। भूकंप की वजह से करीब 8 लाख 30 हजार लोगों की मौत हुई थी।