हादसे के दौरान ट्रेन 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी हादसे के बाद ट्रेन का पहला डिब्बा पटरी से उतर गया
टोक्यो। जापान में गुरुवार को रेल दुर्घटना में एक लोग की मौत हो गई जबकि 30 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि राजधानी टोक्यो के दक्षिणी इलाके में एक रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार से गुजरती ट्रेन ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रेन 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेज रफ्तार से गुजरती ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मारा जिससे ट्रक पास में बने एक दीवर में जाकर घुस गई। जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। इस घटनाक्रम में ट्रेन के पहला डिब्बा पटरी से उतर गया।
चश्मदीदों को कहना है कि ट्रेन और ट्रक के बीच टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। इस घटना से ट्रेन में सवार करीब 500 यात्रियों में दहशत फैल गई। जिस वक्त यह घटना हुई, ट्रेन उस समय दक्षिण टोक्यो में योकोहोमा के पास क्रॉसिंग से गुजर रही थी।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस घटना में घायल सभी लोगों के फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ट्रक में लगे आग को बुझाया।
पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने सभी 30 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है।
इस घटना के बाद ट्रेन सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.