एशिया

जापान : स्मार्टफोन में तल्लीन किशोरी ट्रेन की चपेट में आई

किशोरी प्लेटफॉर्म के किनारे चल रही थी, उसका पूरा ध्यान अपने स्मार्टफोन पर टिका था

less than 1 minute read
Jun 28, 2016
Smartphone

टोक्यो। जापान में स्टेशन के प्लेटफार्म पर घूम रही 17 वर्षीय किशोरी की चलती ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे के दौरान किशोरी पूरी तरह से अपने स्मार्टफोन में तल्लीन थी। यह हादसा फुजिसावा के केंगेनुमाकैगन स्टेशन पर शनिवार दोपहर 1:30 बजे हुआ।

'जापान टुडे' ने सोमवार को बताया कि किशोरी प्लेटफॉर्म के किनारे चल रही थी, उसका पूरा ध्यान अपने स्मार्टफोन पर टिका था। उसका सिर प्लेटफॉर्म की ओर झुका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस किशोरी के सिर में चोट आई है।

Published on:
28 Jun 2016 12:33 am
Also Read
View All

अगली खबर