एशिया

पत्रकार की हत्या पर पर्दा डालने के लिए सऊदी अरब का नया पैतरा, खाशोगी को बताया मुस्लिम बद्ररहुड का सदस्य

सऊदी क्राउन प्रिंस ने पत्रकार जमाल खाशोगी को 'खतरनाक इस्लामिक कट्टरवादी' बताया है।

less than 1 minute read

रियादः सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के साथ एक फोन वार्ता में पत्रकार जमाल खाशोगी को 'खतरनाक इस्लामिक कट्टरवादी' बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस ने गुरुवार को अपनी फोन कॉल में कुशनर व बोल्टन से अमरीकी सऊदी गठबंधन को बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि पत्रकार 'मुस्लिम बद्ररहुड' का सदस्य था। इस समूह का लंबे समय से बोल्टन और ट्रंप के दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों ने विरोध किया है।
खाशोगी ने की सऊदी क्राउन प्रिंस के बयान की निंदा
एक अमरीकी अखबार को दिए बयान में खाशोगी के परिवार ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की कड़ी निंदा की और खाशोगी को 'खतरनाक इस्लाममिक कट्टरपंथी' बताए जाने को गलत कहा है। बता दें कि खाशोगी का निजी तौर पर आलोचना का प्रयास सऊदी सरकार के पूर्व के सार्वजनिक बयानों में उनकी मौत की निंदा किए जाने के विपरीत है। सऊदी सरकार ने खाशोगी की हत्या की निंदा करते हुए उनकी मौत को 'भयावह गलती' और त्रासदी बताया था। सऊदी क्राउन प्रिंस ने बीते सप्ताह एक समूह चर्चा के दौरान कहा था, "जो घटना हुई, वह सभी सऊदी लोगों के लिए बहुत दुखद है।"

ये भी पढ़ें

खाशोगी हत्याकांड में नया खुलासा, तुर्की पुलिस को अभी तक नहीं मिला शव
Published on:
02 Nov 2018 07:40 pm
Also Read
View All