एशिया

म्यूजिक वीडियो में कम कपड़े पहनने पर किर्गिज सिंगर को जान से मारने की धमकियां, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कुछ इस्लामिक संगठनों ने म्यूजिक वीडियो में कम कपड़े पहनने के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत की है

2 min read
म्यूजिक वीडियो में कम कपड़े पहनने पर किर्गिज सिंगर को जान से मारने की धमकियां, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिस्केक । किर्गिजस्तान में एक म्यूजिक वीडियो एल्बम कम कपड़े पहनने पर एक सिंगर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। असिलबेक नामक गायिका ने रोज मिल रही धमकियों के चलते पुलिस में मामला दर्ज कराया है। सिंगर का कहना है कि किया कि उसने वीडियो में विभिन्न पृष्ठभूमि की कई महिलाओं को शूट किया है, जो कि किर्गिजस्तान जैसे देश में एक अनोखी बात है। लेकिन लोगों ने सिंगर की इस कोशिश की तारीफ करने की बजाय उसके द्वारापहने गए कम कपड़ों पर आपत्ति जताई है।

क्या है मामला

ये भी पढ़ें

नगर निगम के कथित सफाई कर्मचारी नेता का गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

किर्गिजस्तान में 19 वर्षीय गायक जेरे असिलबेक ने पिछले हफ्ते जारी किए गए एक संगीत वीडियो पर उनके साथ यौन भेदभाव का आरोप लगाते हुए मौत की धमकी मिलने का मामला दर्ज कराया है। बता दें कि असिलबेक का संगीत वीडियो 'Kyz' एक मुस्लिम प्रभुत्व वाले देश में सनसनी बन गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में असिलबेक के अंडरगार्मेंट्स, ऊपर पहने गए कपड़ों से बाहर दिख रहे हैं। कुछ इस्लामिक संगठनों ने अब इसके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दायर की है। इस वीडियो के जारी होने के बाद सिंगर को जान से मारने की कई धमकियां मिली हैं। अब सिंगर असिलबेक ने इन धमकियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 1,62000 से अधिक कमेंट्स मिले हैं। एसिलेबेक ने इस गाने में एक सूट जैकेट और स्कर्ट के नीचे एक बैंगनी रंग का अंडरगार्मेंट पहना है। देश में रूढ़िवादी नेता अब वीडियो में दिख रहे अंडरगार्मेंट पर आक्षेप कर रहे हैं।

सिंगर का पक्ष

असिलबेक ने कहा कि वह इस तरह की धमकियां मिलने से आश्चर्यचकित हैं।उन्हें अपने पिता असिलबेक जुडोनबेकोव से भी समर्थन मिला जिन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में अपनी बेटी को "एक मुक्त किर्गिस्तान की एक स्वतंत्र सोच वाली बेटी" कहा। उन्होंने कहा कि उनके बेटी एक हालिया घटना के बाद अधिक जागरूक हो गई थी जिसमें एक आदमी ने एक अन्य औरत को मजबूर करके पहले उससे विवाह किया और बाद में पुलिस स्टेशन के अंदर महिला को मार डाला था।

ये भी पढ़ें

शर्मनाक! वार्डन ने छात्रों को एक लाइन में खड़ा कर उतारी बेल्ट, फिर जो हुआ उसका वीडियो हो गया Viral
Updated on:
03 Oct 2018 11:51 am
Published on:
03 Oct 2018 11:47 am
Also Read
View All