एशिया

इंटरपोल के नए चीफ की नियुक्ति को लेकर दुबई में जुटे दुनियाभर के नेता

यह नियुक्ति मौजूदा चीफ मेंग होंगवी को चीन में हिरासत में ले लिए जाने के बाद हो रही है

less than 1 minute read
Nov 19, 2018
china
इंटरपोल के नए चीफ की नियुक्ति को लेकर दुबई में जुटे दुनियाभर के नेता

दुबई। दुबई में विश्वभर के नेता इंटरपोल चीफ की नियुक्ति के लिए जुटे हैं। यह नियुक्ति मौजूदा चीफ मेंग होंगवी को चीन में हिरासत में ले लिए जाने के बाद हो रही है। वह हिरासत में लिए जाने से पहले सितंबर में चीन दौरे पर लापता हो गए थे। बाद में यह बात सामने आई कि सालों तक कम्युनिस्ट पार्टी के करीबी रहे मेंग को भ्रष्टाचार संबंधी मामले में हिरासत में लिया गया है।

रेड कॉर्नर नोटिस भेजा जा सकता है

इंटरपोल के सदस्य देश कोसोवो को पूर्ण सदस्य की मान्यता देने के बारे में भी फैसला लेंगे। अगर यह फैसला लिया जाता है तो सर्बिया के उन अधिकारियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भेजा जा सकता है जिन्हें कोसोवो युद्ध अपराधी मानता है। रेड नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी वह अलर्ट है जिसके बाद सभी सदस्य देश वांछित अपराधी की जानकारी देते हैं। दुनियाभर में 57,289 रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

सरकारों की तरफ से आलोचना झेलनी पड़ी

हालांकि, इंटरपोल को विभिन्न देशों की सरकारों की तरफ से आलोचना झेलनी पड़ी है जिन्होंने ये आरोप लगाए हैं कि वह रेड कॉर्नर नोटिस व्यवस्था का दुरुपयोग कर रहा है। उनका आरोप है कि रेड कॉर्नर नोटिस राजनीतिक विरोधियों और असहमति जताने वालों के खिलाफ जारी किए जा रहे हैं। जबकि इसके चार्टर में यह लिखा है कि इसका इस्तेमाल राजनीतकि वजहों से नहीं किया जा सकता।

Published on:
19 Nov 2018 08:14 am