एशिया

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ तेज हुई जांच, पुलिस ने नजीब रज्जाक के आवास पर की छापेमारी

हाल ही में प्रधानमंत्री ने नजीब रज्जाक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिए थे।

2 min read
May 17, 2018
Former Prime Minister Najib Razak

कुआलालम्पुर। दक्षिण एशिया के देश मलेशिया में हाल ही में बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है। 92 साल के महातिर मोहम्मद ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को हराकर देश की सत्ता हासिल की है। प्रधानमंत्री बनने के बाद ही महातिर मोहम्मद ने नजीब रज्जाक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने नजीब रज्जाक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिए थे, जिसको लेकर पुलिस ने गुरुवार को नजीब रज्जाक के आवास पर छापेमारी की है।

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं पूर्व प्रधानमंत्री
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एसयूवी, सेडान और पुलिस ट्रक सहित दर्जनभर से अधिक वाहनों को बुधवार रात लगभग 10.30 बजे नजीब के आवास के बाहर देखा गया। नजीब रज्जाक के घर से हैंडबैग, कपड़े और उपहार सहित कई सामान जब्त किए गए हैं। नजीब के वकील हरपाल सिंह ग्रेवाल के मुताबिक, कोई दस्तावेज जब्त नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सामानों को एंटी मनी लॉड्रिग और एंटी टेरररिज्म फाइनेंसिंग जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि महातिर ने नजीब पर 2009 में सरकारी फंड से गबन करने का आरोप लगाया है। इससे पहले नजीब रज्जाक पर विदेश यात्रा का प्रतिबंध लगा दिया था, ताकि वह देश छोड़कर बाहर ना जा सकें। आशंका जताई जा रही थी कि चुनाव हारने वाले नजीब घोटालों और भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमे से बचने के लिए देश छोड़ सकते हैं।

इसके अलावा गुरुवार को ही मलेशिया में एक बड़ा आर्थिक बदलाव भी हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मलेशिया में नई सरकार ने जीएसटी खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि जीएसटी की वजह से ही वहां पर सत्ता परिवर्तन हुआ था। मलेशिया में साल 2015 में जीएसटी लागू हुआ था।

Published on:
17 May 2018 02:03 pm
Also Read
View All