एशिया

विमान में मोजे की दुर्गंध आने पर युवक ने किया कुछ ऐसा, जानकर उड़ जाएंगे होश

इस पर युवक ने मौजे ने अपनी चलाते हुए सहयात्री की बात मानने से साफ इनकार कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 3:10 PM IST
melly socks on plane

नई दिल्ली। अभी तक आपने प्रोपर्टी या लेनदेन को लेकर लोगों में होने वाले विवाद या रंजिश पलने का मामला सुना होगा। लेकिन रसिया के कैलिनिनग्राद क्षेत्र में झगड़े का एक ऐसा मामला सामने है, जिसको सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक हवाई यात्रा के दौरान विमान में बैठे एक यात्री पर बराबर के युवक ने केवल मोजे उतारने को लेकर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तभी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कहासुनी से मारपीट में बदला झगड़ा

जानकारी के मुताबिक Svetlogorsk के बाल्टिक समुद्र रिज़ॉर्ट का रहने वाले 54 वर्षीय एक अधेड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवक पर पर एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर से घायल करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ जब दोनों युवक मास्को से कैलिनिनग्राद जाने वाले एक विमान में सफर कर रहे थे। दोनों के बीच यह झगड़ा पहले कहासुनी व गाली गलौज के रूप में शुरू हुआ जो बाद में हाथापाई और मारपीट तक आ पहुंच गया।

सहयात्री ने किया था विरोध

पुलिस के मुताबिक झगड़े की जड़ कुछ ओर नहीं बल्कि युवक द्वारा पहने गए दुर्गंधयुक्त मौजे था। दरअसल हुआ यूं कि विमान में युवक ने जब अपने मौजे उतारे तो बगल में बैठे दूसरे यात्री ने उसमे आ रही दुर्गंध को लेकर आपत्ति जताई और मौजे न उतारने को कहा। इस पर युवक ने मौजे ने अपनी चलाते हुए सहयात्री की बात मानने से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर विमान में ही दोनों के बीच खूब कहासुनी व गाली गलौज हुई, जिसके बाद जैसे ही विमान कैलिनिनग्राद पर उतरा दोनों में मारपीट शुरू हो गई। झगड़े के चलते आरोपी ने युवक की छाती में चाकू से हमला कर दिया। जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक इस जुर्म के लिए आरोपी को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Updated on:
25 Dec 2017, 3:10 PM IST
Published on: