बस में सवार सभी यात्री दशई का त्योहार मनाकर वापस काठमांडू लौट रहे थे सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, शनिवार को राजधानी काठमांडू जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 108 लोग घायल हो गए हैं।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार सभी यात्री दशई का त्योहार मनाकर वापस काठमांडू लौट रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला अधिकारी गोमा देवी चेमजोंग ने बताया कि इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
आपको बता दें कि नेपाल में इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं, क्योंकि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में घुमावदार रास्ते होने के कारण ड्राइवर गाड़ियों से अपना नियंत्रण खो देते हैं।
इससे पहले अगस्त महीने में एक बड़ा हादसा हो गया था। 9 अगस्त को त्रिशूली नदी में एक बस अनियंत्रित होकर गिर गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और 23 लोग लापता हो गए थे।
मार्च और जुलाई के महीने में भी अलग-अलग जगहों पर कई हादसे हुए थे, जिसमें दर्जनों लोगों की जान गई थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.