एशिया

भारत के नए मानचित्र पर विवाद: नेपाली पीएम ने कहा-काला पानी हमारा, बातचीत से हो समाधान

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई नए मानचित्र को लेकर शुक्रवार को नेपाली छात्रों ने की भारत-विरोधी प्रदर्शन और नारेबाजी
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 8:47 AM IST
kp sharma

काठमांडु। नेपाल और भारत के बीच नए मानचित्र को लेकर विवाद से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। नए मानचित्र में एक इलाके को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में नेपाली पीएम ने इस सीमा विवाद का बातचीत से हल निकालने का आह्वान किया है।

'काला पानी हमारा है': नेपाली पीएम

जानकारी के मुताबिक, बैठक में नेपाली पीएम शर्मा ने कहा कि 'काला पानी हमारा है। सरकार कूटनीतिक रूप से वार्ता के माध्यम से इस सीमा विवाद को हल करें। पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बाबूराम भट्टराई ने भी इस मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ओली को इस मसले पर भारतीय प्रधानमंत्री से संपर्क करना चाहिए और राजनीतिक स्तर के आयोग निर्माण करके इसका हल करना चाहिए।

बैठक में नेपाली ने की ऐसी टिप्पणी

बैठक में मंत्रिपरिषद के पूर्व अध्यक्ष खिल राज रेगमी ने कहा कि सीमा समस्या के लिए उच्चस्तरीय राजनीतिक और प्राविधिक समिति निर्माण करके प्रधानमंत्री को अपने भारतीय समकक्षी के साथ संवाद करना चाहिए। हालांकि, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि इस विषय में विज्ञप्ति निकालकर समस्या का समाधान नहीं होगा।
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को नेपाल के छात्र संगठन ने इस विवाद पर भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। यही नहीं छात्रों ने भारत का नक्शा भी जलाया।

Updated on:
10 Nov 2019, 8:47 AM IST
Published on: