जोको विडोडो ने 55.5% वोट हासिल किए उन्हें दूसरा कार्यकाल हासिल हुआ है पहले से की जा रही थी जोको विडोडो के जीत की भविष्यवाणी
जकार्ता। पिछले महीने हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव में जोको विडोडो की आधिकारिक जीत का ऐलान कर दिया गया। गणना में राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 55.5% वोट हासिल किए। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा की उन्हें दूसरा कार्यकाल हासिल हुआ है। 17 अप्रैल को हुए चुनाव में औपचारिक परिणाम लगभग पहले से तय था। सभी संभावित परिणाम विडोडो को जीतता हुआ दिखा रहे थे। दूसरी बार पूर्व जनरल प्रभावो सबियांतो ने हार मानने से इनकार कर दिया और बीते महीने खुद को विजेता घोषित किया। राजधानी जकार्ता में हजारों पुलिस और सिपाही हाईअलर्ट पर हैं, जो सबियांतो के समर्थकों के विरोध की आशंका है।
बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप
सबियांतो ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र में बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, लेकिन उन्होंने कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिए हैं। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में मतों को सार्वजनिक रूप से गिना जाता है और आयोग स्वतंत्र सर्वेक्षण की अनुमति के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र से परिणाम वेबसाइट पर पोस्ट करता है। मध्यरात्रि से ठीक पहले मतगणना पूरी हो गई थी और चुनाव आयोग ने दोनों चरणों के हुए मतदान के लिए मंगलवार को परिणाम की घोषणा की। इंडोनेशिया के चुनाव कानूहैण| न के तहत सबियांतो संवैधानिक न्यायालय में परिणामों को लेकर मुकदमा शुरू कर सकते हैं । उन्होंने और उनकी अभियान टीम के सदस्यों ने कहा है कि वे अदालत में अपील करने के बजाय सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दिनों के लिए जनशक्ति जुटाएंगे क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है कि यह न्याय प्रदान होगा। परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए गए एक वीडियो में, सबियांतो ने फिर से हार मानने से इनकार कर दिया, लेकिन समर्थकों से हिंसा से बचने का आह्वान किया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..