एशिया

चंद्रयान-2 की असफलता पर पाक ने ली चुटकी, कहा-जो काम आता नहीं उससे पंगा नहीं लेते

पाक के चौधरी फवाद हुसैन ने भारत पर कसा तंज, गरीब देश के 900 करोड़ रूपये क्यों बर्बाद किए पाक के मंत्री हुए ट्रोल, कहा-मोदी इस तरह से भाषण दे रहे मानों कोई अंतरिक्ष यात्री हों
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 9:25 AM IST
fawad chaudhry

इस्लामाबाद। चंद्रयान-2 की नाकामयाबी को लेकर पाकिस्तान के राजनेता चुटकी ले रहे हैं। आतंक के साय में जीने वाला यह देश भारत की कामयाबी से लगातार जलता रहा है। इस बार चंद्रयान-2 की सफलता को लेकर पूरी दुनिया भारत की तरफ टकटकी लगाए हुए था। यहां तक की अमरीका का अतंरिक्ष स्टेशन नासा भी भारत की इस कोशिश का कायल है। मगर हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान के इससे जला भुना जा रहा था।

आखिरी वक्त में विक्रम से संपर्क टूटने के बाद भारत का यह मिशन असफल हो गया। इसके बाद पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारत पर तंज कसते हुए ट्वीटर पर लिखा कि जो काम आता नहीं है उससे पंगा नहीं लेते हैं डियर इंडिया। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इस पर उन्होंने कहा कि वह सही तो कह रहे हैं, जब पता था कि इस मिशन में इंडिया सफल नहीं होगा तो क्यों इस गरीब देश के 900 करोड़ रूपये डूबो दिए। इसके अलावा उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस मौके पर इस तरह से भाषण दे रहे हैं कि मानों वह कोई अंतरिक्ष यात्री हों न की एक राजनीतिज्ञ। लोक सभा में उनसे पूछना चाहिए क्यों उन्होंने देश का 900 करोड़ रुपए बर्बाद कर दिए।

'पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो'

एक यूजर ने लिखा, 'तुम पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो। जाओ और दुनिया के हरेक राजधानी में भीख मांगने का काम जारी रखो। एक अन्‍य यूजर जीउ ने पाकिस्‍तानी मंत्री के रात 3 बजे तक जागने पर मजे लिए। उन्‍होंने लिखा,'सबसे मजेदार बात यह है कि चंद्रयान-2 ने फवाद चौधरी को रातभर जागने के लिए मजबूर कर दिया।'

गौरतलब है कि मिशन चंद्रयान अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाया। ऐन मौके पर देश से विक्रम का संपर्क टूट गया। चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम और प्रज्ञान गुम हो गए। इस दौरान वहां मौजूद पीएम मोदी ने टूट चुके इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
7 Sep 2019, 9:25 AM IST
Published on: