एशिया

बड़ा खुलासा: जाली नोट बनाने के लिए पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को खरीद रहा है पाकिस्तान

खुफिया एजेंसियों ने खुलाासा किया है कि पाकिस्तान नोटबंदी के दरमियान बंद हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों को खरीद रहा है।

2 min read
Jun 08, 2018
बड़ा खुलासा: जाली नोट बनाने के लिए पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को खरीद रहा है पाकिस्तान

नई दिल्ली। नोटबंदी के दौरान हुए पांच सौ और एक हजार रुपए के बंद हुए नोटों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने खुलाासा किया है कि पाकिस्तान नोटबंदी के दरमियान बंद हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों को खरीद रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेसी आईआसआई इन नोटों को खरीदने में लगी हुई है। यह बेहद ही गंभीर और चौंकाने वाला सत्य सामने आया है। खुफिया एजेंसियों की जांच में पता चला है कि नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों को पाकिस्तान खरीद रहा हैं।

इस काम में डी कंपनी करती है मदद

आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की आईएसआई इन पुराने नोटों को खरीदकर भारत के जाली नोट छापने में इस्तेमाल करती है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय जांच एजेंसियों ने पता लगाया है कि भारत में ही इन पुराने नोटों को चोरी-छिपे बेचा और खरीदा जा रहा है। यहां से इन नोटों की स्मगलिंग की जाती है और फिर इन नोटों को कराची और पेशावर के छपाईखानों में ले जाया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें डी कंपनी के एजेंट आईएसआई की मदद करते हैं। इस मामले में जो सबसे बड़ा खुलासा हुआ है वह यह है कि पाकिस्तान के छपाईखानों में इन पुराने नोटों से आरबीआई की सिक्युरिटी तार को निकाल ली जाती है और फिर इस तार का इस्तेमाल जाली 500, 2000 और 50 रुपए के नए नोटों को बनाने में किया जाता है। जाली नोट छापने के बाद एक बार फिर से डी कंपनी की मदद से इन नोटों को दुबई और बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचाया जाता है।

अब भी लोगों के पास से मिल रहे हैं पुराने नोट

आपको बता दें कि नोटबंदी के डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों से पुराने नोटों के मिलने की खबरें आती रहती हैं। इसी महीने के पहले हफ्ते में गुजरात के वडोदरा से एक व्यक्ति के पास से एक करोड़ रुपए पुराने नोट मिले थे। देश के जांच एजेंसियों ने अलग-अलग राज्यों में कई ठिकानों पर छापा मार कर करोड़ों रुपए के पुराने नोट जब्त किए हैं। इस मामले में कई लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी स्मगलरों का एक बड़ा नेटर्वक है और इनके तार नेपाल, दुबई, बांग्लादेश तक फैले हुए हैं। एक बार पुराने नोट नेपाल तक पहुंचने के बाद इन स्मगलरों को मोटी रकम मिलती है। एनआईए कई लोगों से जब्त जाली नोटों पर रिसर्च कर रही है।

ये भी पढ़ें

वीडियोः दुनियाभर में सुर्खियां बंटोर रहा पाकिस्तान का नन्हा प्रोफेसर, महज 11 की उम्र में कर रहा ऐसा काम…
Published on:
08 Jun 2018 09:55 pm
Also Read
View All