एशिया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि युद्ध किसी के हित में नहीं हो सकता है

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को क्षेत्र में तनाव को हल करने के लिए अहम भूमिका निभाने की जरूरत है
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 2:39 PM IST
shahmehmood
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव किसी के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र युद्ध नहीं झेल सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुरैशी ने कहा कि क्षेत्र युद्ध नहीं झेल सकता। यह किसी के हित में नहीं है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर होगा।

कुरैशी की यह टिप्पणी ईरान द्वारा इराक में अमरीका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के दिन आई हैं। अमरीका के हमले में तीन जनवरी को ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी मारे गए थे। बदले में ईरान ने उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

मंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र में अपने समकक्षों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्र में तनाव नियंत्रण में रहे। उन्होंने कहा, पाक तनाव बढ़ाना नहीं चाहता। क्षेत्र अब एक और युद्ध का साक्षी नहीं बन सकता।"

कुरैशी ने कहा कि इस तरह के मामलों को बातचीत के माध्यम से हल करने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को क्षेत्र में तनाव को हल करने के लिए अहम भूमिका निभाने की जरूरत है।

Updated on:
9 Jan 2020, 2:39 PM IST
Published on: