एशिया

पाक मंत्री ने राफेल पर लगी नींबू-मिर्च का उड़ाया मजाक, यूजर्स ने पूछा- एक टायर खरीदने की भी है औकात?

कभी चंद्रयान-2 तो कभी दशहरे पर विवादित करते हैं पाकिस्तानी मंत्री
less than 1 minute read
Fawad Chowdhary
File Photo

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शायद कुछ मंत्रालय भारत के ऊपर बेतूकी बयानबाजियों के लिए बना रखा है। इन्हीं में से एक है पाकिस्तान की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय जिसके मुखिया चौधरी फवाद हुसैन आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं। कभी चंद्रयान-2 तो कभी दशहरे पर विवादित ट्वीट करनेवाले पाकिस्तानी मंत्री ने इस बार भारत के राफेल डील पर तंज कसा है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।

राफेल का उड़ाया मजाक

दरअसल, पाकिस्तानी मंत्री ने राफेल की एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लड़ाकू विमान को नींबू और मिर्च पहनाई गई है। फोटों में लिखा है कि 'भारत में आने के बाद राफेल का हाल।' राफेल का इस तरह मजाक बनाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पाक मंत्री की जमकर क्लास लगा दी। इस बार भी लोगों ने उल्टा पाकिस्तानी मंत्री और पाकिस्तान की तकनीक को ही उल्टा ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा,'क्या यह तुम्हारी तकनीक है।

यूजर्स ने लगा दी क्लास

एक अन्य यूजर ने यहां तक लिख दिया कि,'राफेल के एक टायर खरीदने तक की भी औकात है तुम्हारी? एक ने लिखा 'ये तो अगली सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त बताएगा कि नींबू और मिर्च कितनी कारगार साबित होती है।' फोटो वायरल होते ही एक-एक यूजर ने मीम्स की झड़ी लगा दी थी।

कुछ यूजर्स ने पाकिस्तान को भी उसका कारनामा याद दिलाया।

Updated on:
11 Oct 2019 03:35 pm
Published on:
11 Oct 2019 09:22 am