एशिया

करतारपुर कॉरिडोर के उद्धाटन के लिए पाकिस्तान ने भेजा पूर्व PM मनमोहन सिंह को आधिकारिक आमंत्रण

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी 9 नवंबर से भारतीय श्रद्धालुओं के लिए खोला जाना यह कॉरिडोर
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 8:23 AM IST
Manmohan Singh

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, इस गलियारे के उद्घाटन के मौके पर पाकिस्तान ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्योता भेजा है। इससे पहले इस खबर आई थी कि पाकिस्तान पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं करेगा। अब औपचारिक ऐलान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को न्यौता देने की पुष्टि कर दी गई है।

9 नवंबर से खोला जाना यह कॉरिडोर

इस बार में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है। बकौल प्रवक्ता, 'भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह तय समय पर प्रधानमंत्री इमरान खान करेंगे।' आपको बता दें कि भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए यह कॉरिडोर 9 नवंबर से खोला जाना है।

क्या आमंत्रण स्वीकारेंगे मनमोहन सिंह?

करतारपुर साहिब गलियारा भारत के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को पाकिस्तान के नरोवाल में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से जोड़ता है। आपको बता दें कि इससे पहले इस समारोह के न्योते पर प्रतिक्रिया देेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि वह करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन मौके पर पाकिस्तान जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी ऐसा करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह केवल करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले पहले सर्वदलीय जत्थे का नेतृत्व करेंगे और वहां जाकर माथा टेकेंगे। हालांकि, आधिकारिक न्योता मिलने के बाद अभी भारत के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Updated on:
11 Oct 2019, 8:23 AM IST
Published on: