एशिया

पाकिस्तान: जहां लगी थी बेनजीर भुट्टो को गोली वहीं PPP निकालेगी रैली, हाईकोर्ट से मिली मंजूरी

27 दिसंबर को बेनजीर भुट्टो ( Benazir Bhutto ) की 11वीं पुण्यतिथि लाहौर हाईकोर्ट ने रैली निकालने की दी इजाजत
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2019, 11:44 AM IST
Benazir Bhutto Last rally
Benazir Bhutto Last rally

लाहौर। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी Pakistan People's Party ( PPP ) को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ( Benazir Bhutto ) की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रैली निकालने की अनुमति मिल गई है। लाहौर हाईकोर्ट ने लियाकत बाग में एक रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने गुरुवार को यह अनुमति दी है। आपको बता दें कि 2007 में बेनजीर की हत्या कर दी गई थी।

पहले सभा करने के लिए नहीं मिली थी इजाजत

सोमवार को जारी एक अधिसूचना में, रावलपिंडी के उपायुक्त सैफुल्लाह डोगार ने कहा था कि पुलिस और विशेष शाखा ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण कार्यक्रम स्थल पर एक सार्वजनिक सभा आयोजित नहीं करने की सिफारिश की थी। रावलपिंडी पीठ ने इस फैसले को खारिज कर दिया और 27 दिसंबर को पीपीपी को सार्वजनिक रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी।

इसी सभा में हुई थी बेनजीर भुट्टो की हत्या

गुरुवार के आदेश के पहले, पीपीपी ने बुधवार को जोर देकर कहा था कि वह शुक्रवार को लियाकत बाग में रैली आयोजित करेगा, चाहे पार्टी को अनुमति मिले या नहीं। भुट्टो की 27 दिसंबर, 2007 को गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह लियाकत बाग में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। गोली लगने के तुरंत बाद, एक आत्मघाती बम विस्फोट भी हुआ जिसमें 23 अन्य लोग मारे गए थे।

Updated on:
27 Dec 2019, 11:44 AM IST
Published on: