एशिया

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले को किया नाकाम, 5 आतंकवादी ढेर

देश के उत्तरपश्चिम क्षेत्र ( Northwest Region ) में मुठभेड़ के दौरान ये आतंकवादी ( Terrorist ) मारे गए CTD ने पेशावर जिले के मारथ्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शगाई इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया
2 min read
• •
Feb 22, 2020
Pakistan Army Operation Against Terrorist
Pakistan Army Operation Against Terrorist (Symbolic Image)

पेशावर। आतंकी संगठन ( Terrorist Organization ) और आतंकवादियों पर कार्रवाई न करने को लेकर वित्तीय कार्रवाई कार्यबल ( FATF ) की कार्रवाई का सामना कर रहे पाकिस्तान ( Pakistan ) ने दिखावे के लिए ही सही पर एक बड़ा कदम उठाया है।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ( Pakistani security forces ) ने एक आतंकी हमले ( Terrorist Attack ) की कोशिश को नाकाम करने और आत्मघाती हमलावर समेत पांच आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया है कि देश के उत्तरपश्चिम क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान ये आतंकवादी मारे गए। आतंकवाद रोधी विभाग ( CTD ) ने शुक्रवार को कहा कि पेशावर जिले के शगाई इलाके में आतंकवादियों के मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद फौरन सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया और आतंकी हमले को विफल कर दिया।

विस्फोटक और हथियार बरामद

पेशावर के पुलिस अभियान के वरिष्ठ अधीक्षक जहूर बाबर अफरीदी ने इस घटना को लेकर बताया कि CTD ने पेशावर जिले के मारथ्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शगाई इलाके में आतंकवादी हमले की कोशिश को नाकाम किया है और इस ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया।

अफरीदी ने आगे यह भी बताया कि आतंकवादी पेशावर के पास के जगाई पर्वत क्षेत्र से इलाके में घुसे थे। वह एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देना चाहते थे। हालांकि एक गुप्त सूचना के आधार पर हरकत में आए सुरक्षाबलों ने इस हमले को रोक दिया।

ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन आत्मघाती जैकेट, दो पिस्तौल, दो हथगोले और तीन सबमशीन बंदूकें भी जब्त की गई हैं। फिलहाल इस आतंकी हमले की कोशिश करने वाले आतंकियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
22 Feb 2020 08:54 pm
Published on:
22 Feb 2020 01:53 pm