यूके में पढ़ने वाले जुनैद सफदर सोमवार को पाकिस्तान पहुंचे हैं।
लाहौर।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज जेल में बंद हैं। नवाज शरीफ का लंदन से वापस लौटना और जेल जाना इस कुछ लोग सियासी फायदे के लिए उठाया गया कदम भी बता रहे हैं। इस बीच खबर है कि नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्ता मुस्लिम लीग - नवाज मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफद को इस चुनाव प्रचार में लॉन्च कर सकती है। जुनैद के नाम पर पार्टी में चर्चा हो रही है। बता दें कि जुनैद सफदर नवाज शरीफ के नाती हैं। मौजूदा वक्त में वह यूके यूनिवर्सिटी में राजनीति के छात्र हैं। सोमवार को वह पाकिस्तान पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जेल में अपनी मां, पिता और नाना से मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया है कि, " जुनैद सफदर का कई संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की योजना है। जुनैद एनए-127 संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इस क्षेत्र से पहले उनकी मां चुनावी मैदान मेें थी। वहीं एनए -132 में भी वह अपनी पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। बता दें कि एनए - 132 सीट पर शाहबाज शरीफ उम्मीदवार हैं। वहीं पार्टी सोशल मीडिया पर भी खूब चुनाव प्रचार करने के मूड में नजर आ रही है। पार्टी की योजना है कि वह नवाज शरीफ और मरियम नवाज के ऑडियो और वीडियो के जरिए चुनाव प्रचार में हिस्सा करते हुए नजर आएं।
जेल में है नवाज
भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद की याचिका पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है। किंतु नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने कहा है कि नवाज का रावलपिंडी की अडियाला जेल में खराब हालत में रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि वहां उन्हें अखबारों से भी दूर रखा गया है। यहां तक कि वे 'गंदे' वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी ऐसी बात कही गई है। गौर हो, नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को शुक्रवार को लंदन से लाहौर पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि इससे पहले एक जवाबदेही अदालत ने लंदन में चार आलीशान फ्लैट्स पर उनके परिवार के स्वामित्व को लेकर दोषी पाया था।