एशिया

नवाज शरीफ के चक्कर में पिट गया बेचारा ये गधा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई दर्दनाक तस्वीर

शुक्रवार को इमरान खान नवाज शरीफ पर निशाना साधते हुए ऐलान किया था कि अगर कोई उन्‍हें लेने एयरपोर्ट तक भी जाता है तो वह 'गधा' होगा।
2 min read
poor donkey was beaten by imran khan supporters after his statement
नवाज शरीफ के चक्कर में पिट गया बेचारा ये गधा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई दर्दनाक तस्वीर

इस्लामाबाद। पिछले दिनों पाकिस्तानी नेता इमरान खान ने नवाज शरीफ पर निशाना साधते हुए उनको सपोटर्स की तुलना गधों से की थी। उनके इस टिप्पणी को उनके ही एक समर्थक ने काफी गंभीरता से लिया और कुछ ऐसा कर डाला जिसे देख लोगों में काफी आक्रोश है।

पहले क्रूरता से गधे को पीटा, फिर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

दरअसल उसने इमरान खान के बयान को समर्थन देने के लिए एक गधे को शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक उसने गधे को बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उस बेजुबान के चेहरे और पेट में काफी गहरी चोट आई। इसके बाद भी उसकी अक्ल ठिकाने नहीं और उसने बेशर्मी दिखाते हुए उसकी तस्वीर सोशल मीडया पर शेयर भी कर दी। अपने पोस्ट में उसने लिखा, 'ये नवाज है, शेम आन हिम'।

पशु बचाव दल ने किया मामले का खुलासा

सोमवार की सुबह, पशु बचाव दल आयशा चुंड्रिगर फाउंडेशन (एसीएफ) के पास क्रूरता से पीटे गए इस गधे को पहुंचाया गया। एनजीओ ने गधे को प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के बाद उसके साथ हुई यातना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किया। एसीएफ की पोस्ट में लिखा कि राजनीतिक समर्थकों ने अपनी सिर्फ एक बात को साबित करने के लिए बेचारे जानवर को अत्याचार का शिकार किया।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को इमरान खान ने नवाज शरीफ पर निशाना साधते हुए उन्हें देश को 'लूटने वाला'घोषित कर दिया था। साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया था कि अगर कोई उन्‍हें लेने एयरपोर्ट तक भी जाता है तो वह 'गधा' होगा।

Published on:
17 Jul 2018 03:08 pm