एशिया

पाकिस्तान के रेल मंत्री का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, मंत्री ने नाश्ता फटने की बात कही

रेल मंत्री शेख राशिद अहमद के बयान ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया रेल हादसे में कम से कम 73 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2019, 3:07 PM IST
rashid

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने एक बार फिर अपने बयान पर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। कैमरे पर गंभीरता से जवाब देने वाले अहमद अक्सर ऐसे बयान देकर विवादों में फंस जाते हैं। उनका बयान कब मीम बन जाए इसका बिलकुल पता नहीं चल पाता है। शेख राशिद ने पाकिस्तान के ट्रेन हादसे को लेकर लोट-पोट वाला बयान दे डाला।

उनके इस बयान की वीडियो क्लिप को पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर पर साझा किया है। इसमें मंत्री ट्रेन में हुए धमाके को समझाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने मंत्री के बयान की 14 सेकेंड की एक क्लिप साझा की है। उन्होंने पूछा है कि यह क्या कह रहे हैं।

वीडियो में राशिद कह रहे हैं, 'जब आग लगी नाश्ते में और जब नाश्ता फटा, उससे उनका सिलेंडर और चूल्हा दोनों फट गया।' उनके इस बयान की लोग मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इससे काफी हैरान हैं और वह उनका मजाक बना रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर नाश्ते में कैसे आग लगी और उसके फटने से सिलिंडर कैसे फटा।

इसपर एक यूजर ने लिखा, नाश्ता कैसे फटा। नाश्ते की कोई विशिष्ठ शैली। फटने वाला नाश्ता।' निशांत कुमार ने लिखा,'पाकिस्तान है भाई कुछ भी फट सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में लियाकतपुर शहर के पास तेजगाम ट्रेन की तीन बोगियों में गुरुवार को आग लग गई थी। इस हादसे में कम से कम 73 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। रावलपिंडी से कराची जा रही तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में कुछ यात्री सुबह का नाश्ता बना रहे थे। तभी एलपीजी सिलिंडर फट गया।

Updated on:
4 Nov 2019, 3:07 PM IST
Published on: