श्रीलंका में हुए थे एक के बाद 8 धमाके अलग-अलग धमाकों में करीब 253 लोगों की मौत इस्लामिक स्टेट ने ली थी धमाकों की जिम्मेदारी
कोलंबो।श्रीलंका में ईस्टर रविवार को हुए आत्मघाती धमाकों में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इस हमले का मास्टरमाइंड भी धमाकों में मारा गया है। ये जानकारी खुद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने दी है। सिरिसेना ने एक प्रेस रिलीज के जरिये जानकारी देते हुए कहा है कि कहा है कि मुख्य हमलावर जहरान हाशिम भी बम धमाकों के दौरान कोलंबो के शांगरी-ला होटल में मारा गया। कहा जा रहा है कि हाशिम इस्लाम का एक धर्म उदेशक था और श्रीलंका के कई इलाकों में जाकर इस्लाम धर्म का प्रचार किया करता था।
मारा गया धमाकों का मास्टर माइंड
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने बताया कि जहरान हाशिम ने ही इस हमले की साजिश रची। वह खुद भी कुछ हमलावरों के साथ मिलकर होटल शांगरी-ला पर किए गए हमले में शामिल था। राष्ट्रपति सिरीसेना ने बम धमाकों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा कि श्रीलंकाई ख़ुफिया एजेंसियों ने इस बात की जानकारी दी है कि श्रीलंका में इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले लगभग 130 संदिग्ध हिरासत में ले लिए गए हैं। इनमें से अधिकांश वो हैं जिन्होंने पहले ही सरेंडर क्र दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कई संदिग्ध फरार घोषित किए गए हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजित जयसुंदर और रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नेंडो ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
आखिर कौन है जहरान हाशिम
जह्राण हाशिम के बारे में अब तक कोई खास जानकरी सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले तक जहरान हाशिम का नाम कोई पूरे श्रीलंका में भी नहीं जानता था। मीडिया की खबरों में बताया गया है कि उसका नाम पहली बार तब सुर्ख़ियों में आया जब उसने बौद्ध मूर्तियों को तोड़ा। मूर्तियों को तोड़ने की घटना को का वीडियो उसने यूट्यूब पर अपलोड भी किया था। ईस्टर रविवार को हुए हमलों के बाद इस्लामिक स्टेट द्वारा जारी एक वीडियो में हाशिम सात अन्य आतंकियों के साथ के साथ नज़र आया। इस वीडियो में शामिल सभी सदस्यों ने आईएस के प्रति अपनी निष्ठा जताई थी। इस वीडियो में अकेले हाशिम ही ऐसा था जिसका चेहरा दिख रहा था, बाकी आतंकियों ने अपने मुंह पर नकाब डाल रखा था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..