एशिया

श्रीलंका में चुनाव से पहले 90 लोग गिरफ्तार, वोटर्स को डराने-धमकाने का आरोप

श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव एक राजनीतिक पार्टी के समर्थक लोगों को दे रहे हैं धमकियां
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 8:27 AM IST
Sri lanka police

कोलंबो।श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आयोजित कराया जाना है। इस पहले ही पुलिस ने कम से कम 90 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर मतदाताओं को धमकाने के जुर्म में हिरासत में लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुणाशेकर ने इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस को मिली 100 से ज्यादा शिकायतें

पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि पुलिस को लोगों से 100 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इसमें कहा गया है कि पिछले महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के बाद से अब तक एक राजनीतिक पार्टी के समर्थकों की उन्हें धमकियां मिलती रही हैं। इस सिलसिले में 90 राजनीतिक समर्थकों को गरफ्तार किया गया है।

चुनाव से पहले 60,000 पुलिस अधिकारी

गिरफ्तार किए गए लोगों पर धमकी देने, मारपीट करने और किसी उम्मीदवार के पक्ष वोट करने के लिए दबाव डालने का आरोप है। गुणाशेकर ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर देशभर में गुरुवार से लेकर अब तक 60,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि इस चुनाव में पूर्व रक्षा सचिव गोतबया राजपक्षे और सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार साजित प्रेमदासा के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। दूसरी तरफ नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन के उम्मीदवार अनुरा कुमारा डिसनायके भी एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बता दें कि इस बार श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में कुल 35 उम्मीदवार हैं।

Updated on:
16 Nov 2019, 8:27 AM IST
Published on: