राजपक्षे के अनुसार श्रीलंका और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास है
बीजिंग। श्रीलंका के नवनियुक्त पीएम महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajpakshe) ने कहा कि श्रीलंका चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बेहतर करेगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार के सामने सबसे जरूरी काम राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण है। इस तरह से एक मजबूत नई सरकार स्थापित हुई है, हमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था बहाल करने का विश्वास है।
कोलंबो (Columbo) में 7 दिसंबर को मीडिया से साक्षात्कार में महिंदा राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका की नई सरकार भविष्य में चीन के साथ अधिक विकास के कामों में हिस्सा लेगी। उनके साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास करने की अपेक्षा रखती है।
श्रीलंका के नवनियुक्त पीएम महिंदा राजपक्षे के अनुसार श्रीलंका (Srilanka) और चीन (China) के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास है,जो मजबूत और अटूट है। वह दोनों देशों के व्यावहारिक सहयोग और लंबे समय तक चीन के श्रीलंका को समर्थन देने का आधार है। चीन ने श्रीलंका के राष्ट्रीय विकास में बड़ी सहायता दी है।