एशिया

SCO की बैठक में शामिल होने ताजिकिस्तान पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने ताजिकिस्तान पहुंच गई हैं।

less than 1 minute read
SCO की बैठक में शामिल होने ताजिकिस्तान पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

दुशान्बेः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे पहुंच गई हैं। वे आज से शुरू हो रहे एससीओ के सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगी। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के अलावा आतंकवाद से मुकाबला करने में परस्पर सहयोग को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है इस दौरान सीरिया, अफगानिस्तान और कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति की समीक्षा भी हो सकती है।

पाक विदेश मंत्री से होगा आमना-सामना

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शामिल होंगे। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के विदेश आमने-सामने भी होंगे लेकिन वन टू वन मुलाकात की कोई संभावना नहीं है। इस बैठक में मुलाकात को लेकर दोनों देशों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि क्या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार फिर अपने समकक्ष शाह महमूद कुरैशी को नजरअंदाज करेंगी। बता दें कि 27 सितंबर को ही न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो पायी थी। पाकिस्तान ने बैठक की इच्छा जताई थी लेकिन भारत ने बैठक से इनकार कर दिया था।

सार्क नेता करेंगे वन टू वन मुलाकात

बताया जा रहा कि आज शुरू हो रहा शंघाई सहयोग संगठन की बैठक सिर्फ घंटे होगी लेकिन यह सार्क नेताओं की बैठक शुक्रवार तक होगी। दरअसल सार्क देशों के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सबकी निगाहें भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों पर होगी। सार्क के नेता यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि भारत-पाकिस्तान अनौपचारिक रुप से बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें

#MeToo: एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कानून मंत्री भी चुप, बोले- ये आज का विषय नहीं
Published on:
11 Oct 2018 02:55 pm
Also Read
View All