अफगाननिस्तान में सरकार और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है। अफगान शांति वार्ता के लिए अमरीका तालिबान के साथ बातचीत कर रहा है। अमरीका और तालिबान के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है।
काबुल।अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में शांति प्रक्रिया को बहाल करने को लेकर तमाम तरह की वार्ताएं व बैठकों का दौर जारी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को तालिबान ( Taliban ) ने दावा किया है कि अमरीका के साथ उनकी बातचीत सफल रही है। दोनों पक्षों के बीच हालिया चरण की वार्ता संपन्न हुई है। तालिबान के प्रवक्ता ने बताया है कि हमारे बीच वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। बता दें कि अमरीका ( America ) के साथ तालिबान की बातचीत ऐसे समय में हुई है जब तालिबान ने काबुल में अमरीकी वित्तपोषित सहायता समूह पर बमबारी की है।
तालिबान के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि दोहा में तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की है। शाहीन ने ट्ववीट करते हुए लिखा कि शांति वार्ता के छठे चरण में कुछ प्रगति हुई है। दोनों पक्षों के बीच बहुत ही जल्द अागे के चरण की वार्ता होगी। उन्होंने आगे लिखा कि अमरीका के साथ हमारी वार्ता सकारात्मक और आगे बढ़ने वाला रहा। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे की बातों को ध्यान व धैर्य पूर्वक सुनी। हालांकि इस बैठक को लेकर अभी तक अमरीका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमरीकी दूतावास व अमरीकी शांति दूत जल्मय खलीलजाद ( Zalmay Khalilzad ) ने इस मामले पर अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की है। मालूम हो कि अफगानिस्तान में तालिबान और सरकार के बीच संघर्ष जारी है। तालिबान को खत्म करने को लेकर अमरीका अफगानिस्तान में अपनी सेना तैनात की है। बीते दिनों ही अमरीकी व नाटो सेना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक तालिबानी आतंकियों को मार गिराया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.