एशिया

तालिबान ने अफगानिस्तान से IS को खत्म करने लिए चलाया अभियान, नंगहार से शुरू होगी कार्रवाई

नंगरहार में आईएस काफी सक्रिय है, बीते दिनों एक मुठभेड़ में तालिबान के कई लड़ाकों की मौत हो गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 12:50 AM IST
taliban

नई दिल्ली। तालिबान ने अफगानिस्तान से अपने पुराने दुश्मन यानी इस्लामिक स्टेट (आईएस) को पूरी तरह से खत्म करने का मन बना लिया है। इसके लिए उसने एक अभियान शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान राजधानी काबुल क्षेत्र में आईएस की स्थानीय शाखा और पूर्व में पाकिस्तान के साथ सीमा पर पड़ोसी नंगरहार पर कार्रवाई करेगा।

आईएस के खिलाफ इस ऑपरेशन की शुरूआत नंगहार से मुख्य शहर जलालाबाद से होगी। तालिबान के ठिकानों पर कम से कम तीन हमलों में उसे कई लड़ाके के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी मारे गए।

तालिबान ने बीते 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा कर जमाया था। तालिबान ने अमरीकी सैनिकों की वापसी के ऐलान के बाद काबुल पर कब्जा किया। हालांकि आईएस से उसकी भिड़ंत हो गई। आपको बता दें कि नंगरहार में आईएस काफी सक्रिय है।

आईएस ने 26 अगस्त को काबुल हवाई अड्डे पर हमले का दावा करा था, इसमें 13 अमरीकी सैनिकों समेत 100 से अधिक लोग मारे गए थे। इस हमले को मानव बम की मदद से अंजाम दिया गया था।

Published on: