एशिया

रूसी हवाई हमले में बगदादी का सबसे छोटा बेटा मारा गया, सीरिया मेें आतंकी अड्डे को बनाया गया था निशाना

इराकी कमांडर ने किया खुलासा,बगदादी के बेटे का नाम और उसके उम्र को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है

2 min read
आतंकी सरगना बगदादी का छोटा बेटा रूसी हवाई हमले में मारा गया

बगदाद। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के मास्टरमाइंड अबु बकर अल-बगदादी के सबसे छोटे बेटे के हवाई हमले में मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक इराकी कमांडर ने बताया कि बगदादी का बेटा 22 सितंबर को सीरिया के एक गांव में आतंकियों के अड्डे पर किए गए हवाई हमले में मारा गया। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह घटना किस समय हुई है। गौरतलब है कि सीरिया में रूस आईएस के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। सीरियाई सरकार के पक्ष में वह इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के सफाए में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें

कराची में स्थित दरगाह में इस खास वजह से भक्त मगरमच्छों को खिलाते हैं मीट और पहनाते हैं माला

आतंकियों के अड्डे को बनाया निशाना

कमांडर ने मीडिया को बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि इस्लामिक स्टेट चीफ बगदादी का छोटा बेटा रूस द्वारा सीरिया के गांव में दो दिन पहले आतंकियों के अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हमले में मारा गया है। हालांकि,बगदादी के बेटे का नाम और उसके उम्र को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि इससे पहले जुलाई में दावा किया था कि बगदादी का एक और बेटा हुदायफाह अल-बदरी होम्स स्थित पॉवर प्लांट पर हमले में मारा गया था। सीरिया के होम्स प्रांत में जिहादियों के एक हमले के दौरान वह मारा गया था।

क्या बगदादी अब भी जिंदा है

पिछले साल इराकी सरकार ने आईएस पर जीत का ऐलान किया था लेकिन सेना अब भी सीरियाई सीमा पर ज्यादातर मरुस्थलीय इलाकों को निशाना बनाकर अभियान चला रही है। इराक के एक खुफिया अधिकारी ने मई ने बताया था कि कई मौकों पर मृत घोषित किया गया आईएस नेता बगदादी अब भी जिंदा है और सीरिया में है। बगदादी को ‘धरती पर मोस्ट वॉन्टेड’ घोषित किया गया है और अमेरिका ने उसे पकड़ने पर दो करोड़ 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। इराकी अधिकारियों ने बताया कि सीरिया में 24 मार्च को छापे में पांच आईएस कमांडरों को पकड़ लिया था, उसके बाद से ही बगदादी के ऊपर इराकी अधिकारियों का शिकंजा कसता जा रहा है।

ये भी पढ़ें

चीन के दबाव में आकर पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, सीपीईसी का तीसरा भागीदार नहीं होगा सऊदी अरब
Published on:
04 Oct 2018 08:29 am
Also Read
View All