एशिया

बागवानी करने गई महिला हुई लापता, ढूंढने पर अजगर के पेट से निकली लाश

एक महिला अपने खेत में बागवानी कर रही थी कि अचानक एक अजगर ने उन्हें जिन्दा निगल लिया।

2 min read
Jun 16, 2018
बागवानी करने गई महिला हुई लापता, ढूंढने पर अजगर के पेट से निकली लाश

जकार्ता। इंडोनेशिया के मुना प्रांत में अजगर ने एक महिला के निगल लिया, जिसके बाद से चारों ओर हाहाकार मच गया। हालांकि उस वक्त एक भयावह मंजर सामने आया जब सात मीटर लंबे अजगर के पेट से उस महिला का शव निकाला गया। दरअसल एक महिला अपने खेत में बागवानी कर रही थी कि अचानक एक अजगर ने उन्हें जिन्दा निगल लिया। जब महिला को बहुत समय तक नहीं देखा गया तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। इस दौरान पास ही एक अजगर नजर आया जिसका पेट फूला हुआ था। लोगों को शक हुआ कि हो सकता है अजगर ने महिला को निगल लिया है। लोगों ने फिर अजगर को मार कर उसके पेट से महिला का शव निकाल लिया।

100 लोगों ने मिलकर महिला को ढूंढ़ा

आपको बता दें कि यह भयानक और दर्दनाक घटना मुना प्रांत के माबुलु गांव में घटी। बता दें कि 54 वर्षीय महिला का नाम वा टिंबा बताया जा रहा है और उसे आखिरी बार गुरुवार की शाम बागवानी करते हुए देखा गया था। उनके दो बेटे हैं जो उस वक्त परेशान हो गए जब उनकी मां गुरुवार शाम बागवानी कर सुबह तक घर नहीं लौटी। सुबह होते हीं यह बात गांव वालों को पता चली तो उनको खोजने के लिए गांव के कम से कम 100 लोग निकल पड़े। ढ़ूंढने के बाद लोगों को महिला की टॉर्च और चप्पलें दिखाई दी। ठीक इसके कुछ दूरी पर झाड़ी में लोगों को एक अजगर दिखा जिसका पेट फूला हुआ था।

महिला के बेटों ने पुलिस में भी की शिकायत

आपको बता दें कि महिला के दोनों परेशान बेटों ने अपनी मां के लापता होने की सूचना फोन कर पुलिस को दी। जिसके बाद से गांव के लोग उनके घर पर जुटने लगे। जब गांव वाले ढ़ूंढने के लिए निकले और उन्हें अजगर दिखा तो उसे मार दिया और फिर महिला के शव निकालने के लिए अजगर को काट दिया। जब अजगर को काटा गया तो महिला का सिर अजगर के पूंछ के पास था। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वा टिबा नाम की महिला बागवानी करने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि गांव वालों के अनुसार अजगर चल नहीं पा रहा था, जिससे लोगों को अहसास हुआ कि उसने महिला को निगल लिया है। दुर्भाग्यवस महिला की जान जा चुकी थी क्योंकि अजगर ने बहुत पहले ही महिला को निगल लिया था।

ये भी पढ़ें

इंडोनेशिया में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट, हवा में 6 किलोमीटर तक फैली राख, अलर्ट जारी
Published on:
16 Jun 2018 07:15 pm
Also Read
View All