एशिया

भारत के खिलाफ बांग्‍लादेश में आतंकी ट्रेनिंग, 40 रोहिंग्या के लिए विदेश से आई फंडिंग

भारत के खिलाफ साजिश के लिए पाक कर रहा है बांग्लादेश बॉर्डर ( Bangladesh Border ) का इस्तेमाल ISI बांग्लादेश के कॉक्स बाजार निवासी 40 रोहिंग्याओं को दे रहा है आतंकी ट्रेनिंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 11:59 AM IST
Rohingya terrorist training

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान ( Pakistan ) भारत के खिलाफ साजिश करने और क्षेत्रीय शांति को भंग करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। अपने देश से लग रहे बॉर्डरों पर भारतीय जवानों की मुस्तैदी के बाद अब पाकिस्तान अन्य पड़ोसी देशों की सीमाओं का फायदा उठा रहा है। जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान बांग्लादेश बॉर्डर ( Bangladesh Border ) से भारत (India) के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा है।

40 रोहिंग्याओं को दी जा रही है आतंकी ट्रेनिंग

खुफिया रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान बांग्‍लादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन (JMB) को फंडिंग कर रहा है। इसके एवज में आतंकी रोहिंग्याओं ( Rohingyas ) को ट्रेनिंग ( Terrorist Training ) दे रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाक खुफिया एजेंसी ISI बांग्लादेश के कॉक्स बाजार निवासी 40 रोहिंग्याओं को आतंकी ट्रेनिंग दे रहा है। बता दें कि JMB बांग्लादेश का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बताया जाता है।

NIA, BSF और RAW अलर्ट

सूत्रों ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान को एजेंसी ने आतंकी ट्रेनिंग के लिए सऊदी अरब, मलेशिया, यूके जैसे देशों के साथ-साथ अपने देश से भी फंडिंग भी कराई है। दावा किया जा रहा है कि फंडिंग की पहली किस्त में इस ट्रेनिंग के लिए 1 करोड़ से ज्यादा की रकम जुटाई गई है। इस सनसनीखेज और चौंका देनेवाले खुलासे के बाद JMB और रोहिंग्या के आतंकी कनेक्शन की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की गई है। इसके लिए NIA, BSF और RAW अलर्ट है।

Updated on:
9 Jan 2020, 11:59 AM IST
Published on: