
काठमांडू।नेपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 60 भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक यात्री बस नेपाल के रौतहट जिले में एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। रौतहट जिला कार्याल में पुलिस उपाधीक्षक नबीन कार्की ने बताया कि दुर्घटना सोमवार देर रात को हुई जब काठमांडू जाने वाली बस यात्रियों के रिफ्रेशमेंट के लिए चंद्रपुर नगर पालिका -1 के पौराई वन क्षेत्र में रुकी।
ट्रक ने मारी टक्कर
नेपाल के अधिकारी ने कहा कि बस के अंदर 60 तीर्थयात्री थे। ट्रक ने इस बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद बस लगभग 20 मीटर जा गिरी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिजय कुमार जेना (52) और चरण बिशाल (54) के रूप में हुई है। दोनों भारतीय राज्य ओडिशा के रहने वाले हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंद्रनिघापुर नगरपालिका में एक सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में रखा गया है।
2 की मौत, 21 घायल
21 घायलों में तीन तीर्थयात्रियों सर्बेश्वोर जेना (55), शेषदेव जेना (53) और करुणा करुणा अवस्थी (63) गंभीर हालत में हैं। नेपाल के बीरगंज स्थित न्यूरो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बाकी घायल यात्रियों का इलाज चंद्रनगहापुर अस्पताल में किया जा रहा है और उनमें से कुछ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है जो घटना के बाद भाग गया है । मुख्य जिला अधिकारी किरण थापा ने कहा कि घायलों की देखभाल की जा रही है और बीरगंज में भारतीय वाणिज्य दूतावास को इस दुर्घटना से अवगत कराया गया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..