धर्म/ज्योतिष

Panchang 12 January : आज का पंचांग 12 जनवरी 2026: माघ कृष्ण नवमी, स्वामी विवेकानंद जयंती और शुभ चौघड़ियों का संयोग

Monday Panchang : आज का पंचांग 12 जनवरी 2026 (सोमवार) में जानें माघ कृष्ण नवमी तिथि, स्वाती नक्षत्र, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, ग्रह परिवर्तन, व्रत एवं स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व।
3 min read
• •
Updated: 11 Jan 2026, 3:42 PM IST
Panchang 12 January :
Panchang 12 January : आज का पंचांग 12 जनवरी 2026

Aaj Ka Panchang Somwar 12 January 2026 : हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है। किसी भी शुभ या आवश्यक कार्य से पूर्व पंचांग का अवलोकन करना परंपरा और विज्ञान – दोनों दृष्टियों से उपयोगी माना जाता है। आज सोमवार, 12 जनवरी 2026 को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, स्वाती नक्षत्र, धृति योग, तथा तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। आज स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जा रहा है, जो युवाओं को प्रेरणा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संदेश देता है। इस पंचांग में आपको आज के शुभ चौघड़िये, राहुकाल, दिशा शूल, ग्रह परिवर्तन, जन्म राशिफल एवं नामाक्षर से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।

दैनिक पंचांग: 12 जनवरी, 2026 | Aaj Ka Panchang 12 January 2026

विवरण (Description)जानकारी (Details)
दिनांक और दिन12 जनवरी, 2026 (सोमवार)
विक्रम संवत्2082
संवत्सर का नामसिद्धार्थ
शक संवत्1947
हिजरी सन्1447 (22 रज्जब)
अयनउत्तरायण
ऋतुशिशिर (Winter)
मास (Month)माघ
पक्ष (Fortnight)कृष्ण पक्ष

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज अमृत का चौघड़िया सूर्योदय से 8.40 तक रहेगा. शुभ का चौघड़िया 9.58 से 11.16 तक रहेगा, चर का चौघड़िया 1.53 से 3.11 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 3.11 से सूर्यास्त तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – नवमी तिथि दिन 12.43 तक होगी तदुपरान्त दशमी तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो प्रातःकाल सूर्योदय कालीन सूर्य के दर्शन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – स्वाती नक्षत्र रात्रि 9.05 तक होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।
योग – धृति योग रात्रि 6.12 तक रहेगा तदुपरान्त शूल योग रहेगा ।
करण – गर करण दिन 12.43 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग - महापात योग रात्रि 12-12 से अंतरात्रि 6-30 तक, यमघंट योग रात 9-05 से सूयोदय तक, कुमारयोग रात्रि 9-05 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 2-00 से प्रारम्भ, स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक्र का मकर राशि में प्रवेश रात्रि 9-58 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी ।
आज रात्रि 9.05 तक जन्म लेने वाले बच्चों का स्वाती नक्षत्र होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।
आज रात्रि 9.05 तक जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा तदुपरान्त ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर रे, रो, ता, ती, तु पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं। जातक को देश-विदेशों में अनेक स्थानों पर भृमण करने के अवसर प्राप्त होते हैं। जातक बुद्धिमान, तर्कशील, साबधान एवं सर्तक रहने वाला, मध्यस्थता एवं न्याय करने में कुशल, विपरीत योनि के प्रति झुकाव रखता हैं। इनको हीरा अथवा श्वेत कपड़े पसंद होते हैं।

Updated on:
11 Jan 2026, 3:42 PM IST
Published on: