धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): शुभ चौघड़िया, दिशा शूल और विशेष योग

Aaj Ka Panchang 17 April 2026 : आज का पंचांग 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): अमावस्या तिथि, रेवती व अश्विनी नक्षत्र, राहु काल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, ग्रह परिवर्तन और आज के विशेष योग जानें। साथ ही आज जन्मे बच्चों का राशिफल और नामाक्षर जानकारी प्राप्त करें।

2 min read
Apr 16, 2026
आज का पंचांग 17 अप्रैल 2026 : शुभ समय 17 अप्रैल 2026: जानें चौघड़िया, राहु काल और ग्रह स्थिति (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 17 April 2026 : आज का पंचांग 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज अमावस्या तिथि सायं 5:22 बजे तक रहेगी, जिसके बाद प्रतिपदा प्रारम्भ होगी। दिन की शुरुआत रेवती नक्षत्र से होकर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेगी। आज सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं।

आज के दिन राहु काल, दिशा शूल और शुभ चौघड़िया का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही, आज चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेगा, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य, यात्रा या शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यह पंचांग आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें

Guru Gochar 2026 Kark Rashi: कर्क में गुरु का गोचर 2026: इन 6 राशियों के लिए शुरू होगा 12 साल का सबसे सुनहरा समय

आज का पंचांग शुक्रवार 17 अप्रैल, 2026 | Today Panchang 17 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 28 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमयअवधि/टिप्पणी
1चरसूर्योदय – 7:40सामान्य/गतिशील कार्यों के लिए शुभ
2लाभ7:40 – 9:15*लाभकारी कार्यों के लिए उत्तम
3अमृत9:15 – 10:51*अत्यंत शुभ, सभी कार्यों के लिए श्रेष्ठ
4शुभ12:26 – 2:02मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा
5चर5:12 – सूर्यास्तयात्रा व गतिशील कार्यों के लिए शुभ

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
तिथि – अमावस्या तिथि सायं 5.22 तक होगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि होगी ।
नक्षत्र – रेवती नक्षत्र दिन 12.02 तक रहेगा तदुपरान्त अश्विनी नक्षत्र होगा ।
योग – वैधृति योग प्रातः 7.22 तक रहेगा तदुपरान्त विष्कुम्भ योग अंतरात्रि 3.45 तक रहेगा तदुपरान्त प्रीति योग रहेगा ।
करण – चतुष्पद करण दिन 9.22 तक रहेगा तदुपरान्त नाग करण रहेगा।
विशिष्ट योग – अमृतसिद्धि योग सूर्योदय से दिन 12-02 तक, सर्वार्थसिद्धि योग संपूर्ण दिनरात्रि, कुमारयोग सायं 5-22 से सूर्योदय तक
व्रत / दिवस विशेष – देवपितृकार्य अमावस्या, श्री शुकदेव जयंती, वैधृति पुण्यं, मेला पुर पिजोंर (हरियाणा ) , पंचक दिन 12-02 तक,
चन्द्रमा – आज दिन 12.02 तक मीन राशि में होगा तदुपरान्त मेष राशि में प्रवेश होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शनि का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र चरण 4 में प्रवेश दिन 3-03 पर.

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज दिन 12.02 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी तदुपरान्त मेष राशि होगी ।
  • आज दिन 12.02 तक जन्म लेने वाले बच्चों का रेवती नक्षत्र होगा तदुपरान्त अश्विनी नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर चा, चि, चू, चे, चो, ला पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वाभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल और कार्यों के प्रति थोड़े लापरवाह होते हैं.

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं।

ये भी पढ़ें

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर 2026: इन 3 भाग्यशाली राशियों के लिए शुरू हो रहा है 8 महीनों का ‘स्वर्ण युग’
Published on:
16 Apr 2026 12:38 pm
Also Read
View All