धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 19 January 2026 : आज का पंचांग: 19 जनवरी 2026 शुभ चौघड़िया, राहु काल और गुप्त नवरात्र का आरंभ

Aaj Ka Panchang 19 January 2026 : आज का पंचांग 19 जनवरी 2026, सोमवार। जानिए शुभ चौघड़िया, राहु काल, तिथि, नक्षत्र, योग, दिशा शूल, गुप्त नवरात्र और नामाक्षर।

2 min read
Jan 18, 2026
Aaj Ka Panchang 19 January 2026 : आज का पंचांग 19 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 19 January 2026 :आज का पंचांग सोमवार, 19 जनवरी, 2026 : आज का पंचांग सोमवार, 19 जनवरी 2026 के अनुसार विक्रम संवत 2082, माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। पंचांग में आज के शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, योग-करण, चंद्र राशि तथा आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर की संपूर्ण जानकारी दी गई है, जिससे आप दिन की सही योजना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Aditya Sagar Ji Maharaj : बिना पानी के स्नान कैसे होता है, जैन मुनि आदित्य सागर जी महाराज ने बताया वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलू

आज का पंचांग

क्रम संख्याविवरण का प्रकारजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास29 रज्जब
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासमाघ
9पक्षशुक्ल प्रारम्भ

आज का चौघड़िया

आज अमृत का चौघड़िया सूर्योदय से 8.40 तक रहेगा. शुभ का चौघड़िया 9.59 से 11.18 तक रहेगा, चर का चौघड़िया 1.57 से 3.16 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 3.16 से सूर्यास्त तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – प्रतिपदा तिथि अंतरात्रि 2.15 तक होगी तदुपरान्त द्वितीया तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

आज का राहु काल

(मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो प्रातःकाल सूर्योदय कालीन सूर्य के दर्शन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन 11.52 तक रहेगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा ।
योग – वज्र योग रात्रि 8.45 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्धि योग रहेगा ।
करण – किंस्तुघ्न करण दिन 1.48 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

आज का विशिष्ट योग

कुमारयोग दिन 11-52 से रात्रि 2-15 तक सर्वार्थसिद्धि योग दिन 11-52 से सूयोदय तक,
व्रत / दिवस विशेष – , गुप्त नवरात्र प्रारम्भ, श्री बल्लभ जयंती,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मकर राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सायन सूर्य का कुंभ में प्रवेश अगले दिन सूर्योदय पूर्व 7-15 पर

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी ।
आज दिन 11.52 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर जी, खी, खु, खे, खो पर रखे जा सकते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। ये चर राशि होने के कारण एक स्थान पर एक जगह टिक कर कार्य नहीं कर पाते। अधिकतर तोल-मोल कर बात करते हैं और एकांतप्रिय, तपस्या व तप पसंद करते हैं। ऐसे जातक गंभीर, भावुक, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, सेवाधर्मी, मननशील एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाले होते हैं।

ये भी पढ़ें

Indresh Ji Maharaj : “मासी जैसी मां”: भागवत कथा में इंद्रेश जी महाराज क्यों हो गए भावुक?

Published on:
18 Jan 2026 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर