धर्म/ज्योतिष

Alphabet Astrology: इन 4 अक्षर के नाम वाले लोग कम उम्र में ही पा जाते हैं दौलत-शोहरत, किस्मत के होते हैं धनी

Alphabet Astrology : ज्योतिष के अनुसार वर्णमाला में कई अक्षर ऐसे हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। ये लोग कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं।

3 min read
Jun 21, 2024
B D H T नाम अक्षर वाले लोगों की कैसी होती है किस्मत

Alphabet Astrology : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उस व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोल देता है। दरअसल, भारत में अधिकतर लोगों के नाम का पहला अक्षर कुंडली की राशि और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार रखा जाता है। इस कारण इस एक अक्षर से व्यक्ति का स्वभाव, भाग्य, करियर और व्यक्तित्व सभी कुछ सामने आ जाता है। आज हम यहां उन खास अक्षरों के बारे में बता रहे हैं, जिनके संबंध में कहा जाता है कि इनसे शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति बेहद बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। इस नाम के लोग कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें

Yogini Ekadashi 2024 Date: योगिनी एकादशी पर तीन शुभ योगों का संगम, जानें कब है योगिनी एकादशी, शुभ योग, महत्व, पारण समय और पूजा विधि

B नाम अक्षर वालों की किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार नाम का पहला अक्षर B से शुरू हो रहा है तो समझिए ये लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। लोगों की नजरों में हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहने वाले इन लोगों के सपने भी बड़े होते हैं। साथ ही अपने सपने को पूरा करने के लिए ये बचपन से ही जुट जाते हैं। ये अपने कॅरियर के प्रति काफी गंभीर होते हैं। इससे इन्हें सफलता भी काफी जल्दी मिल जाती जाती है।

B नाम अक्षर के लोगों की किस्मत जानने के लिए यहां पढ़ें।

D नाम वालों का लक

वहीं D अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, वो वाले लोग भी किस्मत के धनी होते हैं। ये जिस किसी काम को करने की ठान लेते हैं हैं उसमें सफलता पाते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है और ये काफी मेहनती भी होते हैं। अपनी अलग पहचान बनाने में ये लोग कम उम्र में ही कामयाब हो जाते हैं।

कैसी होती है B नाम वालों की किस्मत

H नाम वाले लोग

H अक्षर से नाम की शुरुआत वाले लोग काफी खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम में मेहनत करके सफलता पा सकते हैं। अपने करियर के बारे में ये कम उम्र से ही सोचना शुरू कर देते हैं। जिसके चलते एक निश्चित समय बाद काफी शानदार सफलता हासिल कर लेते हैं। इनका हर काम जीवन में समय पर होता चला जाता है।

H नाम अक्षर वालों की कैसी होती है किस्मत


T नाम वाले लोग

इनके अलावा T अक्षर से नाम की शुरुआत वाले लोग बेहद लकी माने जाते हैं। कम उम्र में ही इन्हें करियर बनाने के शानदार अवसर मिलने लगते हैं। अपना करियर बनाने में ये लोग पढ़ाई पूरी करते हुए सफल हो जाते हैं। ये शुरू से ही काफी प्रतिभाशाली होते हैं।

टी नाम अक्षर के लोगों की किस्मत कैसी होती है।


(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

ये भी पढ़ें

Dhan Ke Jyotish Upay: आमदनी अठन्नी है और खर्चा रुपैय्या तो एक बार आजमाएं ये आसान उपाय

Updated on:
21 Jun 2024 08:50 pm
Published on:
21 Jun 2024 08:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर