
Ank Jyotish 2025 Mars effect: ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नया साल 2025 मेडिकल, राजनीति, शैक्षणिक, धार्मिक गतिविधियों में कई बदलावों और साहसिक निर्णयों का साल बनेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2025 के राजा मंगल हैं यानी 2025 मंगल के प्रभाव का वर्ष है। इससे कई बड़ी घटनाएं घटेंगी और जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। सबसे पहले अगर अंक शास्त्र के नजरिए से देखें तो 2025 का जोड़ 9 बनता है जो की ग्रहों के सेनापति मंगल के द्वारा शासित है। मंगल क्रिया और ऊर्जा के ग्रह है।
इसका मतलब है कि 2025 दुनिया के नजरिए से साहसिक निर्णय, बड़े कार्यो और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत अभियान का वर्ष होगा। मंगल चूंकि सेनापति है इसलिए वह चुनौतियां भी लेकर के आते हैं। इसलिए मंगल की ऊर्जा को बहुत बुद्धिमानी से संभालता आवश्यक हो जाता है।
ये भी पढ़ेंः
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास की अनुसार साल 2025 की शुरुआत में शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद मई में राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे।
18 मई 2025 को राहु मीन राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का गोचर 14 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा।
ये भी पढ़ेंः
भविष्यवक्ता व्यास के अनुसार ग्रह गोचर 2025 के प्रभाव से नए साल में बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे। नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। चीजों की लागत सामान्य रहेगी। महंगाई में कमी आएगी। लोगों की सेहत में सुधार होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ेगा और मजबूती भी आएगी। अन्य देशों से संबंध अच्छे हो जाएंगे। राष्ट्र विरोधी गतिविधियां खत्म होंगी। फसल और अनाज का उत्पादन बढ़ेगा। शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। सरकार धीरे-धीरे आन्तरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
मेष, वृश्चिक : सफलता तो मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा।
वृष, तुला: नया वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। प्रमोशन भी मिल सकता है।
मिथुन, कन्या : सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। तो वहीं इन्हें भी इंक्रीमेंट मिल सकता है।
कुंभ, मकर : पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विवादों से दूर रहें।
धनु, मीन: अभी तक रुके कार्य पूरे होंगे। धर्म लाभ मिलने लगेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
कर्क : नया साल कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है।
सिंह : मेहनत करनी पड़ेगी। इसी के बाद आपको सफलता मिलेगी।