धर्म/ज्योतिष

28 अगस्त को होगी ग्रहों की परेड, एक रेखा में नजर आएंगे 6 ग्रह

Astronomical events 28 august 2024 hindi time: 28 अगस्त को दुर्लभ खगोलीय घटना घटने वाली है। इस दिन बुध, मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून और शनि ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। यह परेड जैसा दृश्य पैदा करेगा। इससे पूर्व दुर्लभ खगोलीय घटना 21 अगस्त को हुई थी। इस समय शनि ग्रह पर चंद्र ग्रहण […]

less than 1 minute read
Aug 27, 2024
28 अगस्त को होगी ग्रहों की परेड, एक रेखा में नजर आएंगे 6 ग्रह

Astronomical events 28 august 2024 hindi time: 28 अगस्त को दुर्लभ खगोलीय घटना घटने वाली है। इस दिन बुध, मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून और शनि ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। यह परेड जैसा दृश्य पैदा करेगा। इससे पूर्व दुर्लभ खगोलीय घटना 21 अगस्त को हुई थी। इस समय शनि ग्रह पर चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि यह घटना केवल लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों से ही नजर आई थी।

खुली आंख से देख सकेंगे यह दुर्लभ नजारा


खगोलविदों के अनुसार 28 अगस्त को बुध, मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून और शनि ग्रह की यह परेड आमलोग भी खुली आंख से देख सकेंगे। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को सात ग्रह एक सीध में आएंगे, जिनमें प्लूटो को छोड़कर सभी ग्रह शामिल होंगे। कम से कम पांच ग्रहों वाली अगली परेड 8 सितंबर 2040 को होगी, जो नग्न आंखों को दिखाई दे सकती है। उसके बाद 15 मार्च 2080 को अंतरिक्ष में छह ग्रह एक पंक्ति में दिखाई देंगे।


खगोलविदों के अनुसार न्यूयार्क के समय के अनुसार यह दुर्लभ खगोलीय घटना सुबह करीब 5:20 बजे देखी जा सकेगी। न्यूयार्क के समय से दिल्ली का समय 9.30 घंटा आगे है। इस तरह इस समय भारत में 14.50 बज रहा होगा और यह दिन का समय है। इसलिए भारत में ग्रह नक्षत्रों के प्रशंसक इसे रात में देख सकेंगे, क्योंकि यह दुर्लभ घटना कुछ दिनों तक दिखाई देती रहेगी।

Updated on:
27 Aug 2024 09:29 pm
Published on:
27 Aug 2024 09:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर