धर्म/ज्योतिष

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन किस रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ? जानिए क्या है इसका महत्व

Basant Panchami 2026: इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कौन सा रंग पहनना चाहिए और इसके महत्व के बारे में।

2 min read
Jan 20, 2026
istock

Basant Panchami 2026:बसंत पंचमी को श्री पंचमी, ज्ञान पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। ये हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही माता सरस्वती का प्रकाट्य हुआ था। साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। माता सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी माना जाता है। इस दिन इनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी के दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस दिन पर कुछ खास रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ होता है। आइए यहां जाने बसंत पंचमी के दिन कौन सा रंग धारण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर विद्यार्थी कर लें ये काम, सदा बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा

बसंत पंचमी के दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए


शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का वस्त्र पहनना बहुत ही शुभ होता है। इसी दिन से ऋतुओं के राजा बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। पीला रंग बसंत ऋतु का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनने से मां सरस्वती प्रसन्न होती है। इसके साथ ही इस दिन माता सरस्वती को भी पीले रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा साधक पर बनी रहती है।

पीले रंग का महत्व


पीले रंग का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों ही महत्व है। बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। पीला रंग मां सरस्वती को बेहद प्रिय है, इसलिए इस दिन इस रंग को धारण करने से माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। ये रंग प्रकृति से भी जु़ड़ा हुआ है। बसंत ऋतु से पीली- पीली सरसों खेतों में लहलहाने लगती है और मौसम भी बहुत सुहावना होने लगता है। बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनने से एकग्रता बढ़ती है। इस रंग को धारण करने से दिमाग भी सक्रिय होता है।

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त


इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन माता सरस्वती की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में माता सरस्वती की पूजा करना शुभ रहेगा।

Published on:
20 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर