धर्म/ज्योतिष

Birth Astrology: इन 7 खूबियों के मालिक होते हैं दिसंबर में जन्मे लड़के लड़कियां, जानें व्यक्तित्व की महत्वपूर्ण बातें

Birth Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म के महीने का उस व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसका उस व्यक्ति के जीवन पर शुभ अशुभ असर पड़ता है, उस व्यक्ति के गुण, व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे होते हैं दिसंबर में जन्मे लोग (december born baby characteristics)

2 min read
Dec 01, 2024
Birth Astrology
Birth Astrology: यहां जानें दिसंबर में जन्मे लोगों की खास बातें

December Born Baby Characteristics: वैदिक ज्योतिष के अनुसार आपका जन्म दिसंबर में हुआ है तो आपमें कुछ खास खूबियां होंगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जो लोग दिसंबर के फर्स्ट हाफ यानी 1 से 14 तारीख के बीच जन्मे हैं वे प्रायः आलसी और अकड़ू होते हैं।


इन्हें जीवन में अगर एक बार कोई उपलब्धि मिल जाए तो सारी उम्र उसी से चिपके रहते हैं, आगे बढ़ने की नहीं सोचते। जबकि जिनका जन्म सेकंड हाफ में (यानी 15 से 31 के बीच) पैदा होते हैं, वे कमाल के कलाकार और दार्शनिक होते हैं। आइये जानते हैं किन गुणों वाले होते हैं दिसंबर में जन्मे लोग, साथ ही इनके व्यक्तित्व की विशेषताएं क्या होती हैं ..

आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं ये लोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में जन्मे लोगों में विशेष प्रकार का आकर्षण होता है। दिसंबर में जन्मे लड़कों का व्यक्तित्व 16 साल की उम्र आते-आते निखर जाता है। ये देखने में छैल-छबीले लगते हैं। इस उम्र की लड़कियों की खूबसूरती पर अक्सर लोग लट्टू हो जाते हैं। नतीजतन कई बार इनके गोपनीय रूप से 4-5 अफेयर भी हो जाते हैं। हालांकि परिवार के प्रति समर्पण भावना देखने लायक होती है। परिवार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

चालाक और कूटनीतिज्ञ होती हैं लड़कियां

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो दिसंबर में जन्मी लड़कियां बेहद चालाक और कूटनीतिज्ञ होती है। हालांकि ये कम बोलने के लिए जानी जाती हैं और अत्यंत मीठा बोलकर काम निकालने में माहिर होती हैं। जरूरत पड़ने पर ये सामने वाले को बुद्धू बनाने में पीछे नहीं हटतीं। इनको समझना टेढ़ी खीर है। ये अपने पत्ते वक्त आने पर ही खोलती है। इनमें असुरक्षा का भाव भी बहुत होता है।

किसी भी महफिल में छा जाते हैं ये लोग

दिसंबर में जन्मे लोग मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इसलिए जिस भी महफिल में जाते हैं छा जाते हैं। हालांकि दोहरे व्यक्तित्व के कारण हर कोई इस काबिलियत का लाभ नहीं उठा पाता। इसके अलावा कई बार इनमें शराब, सट्टा या फिर अवैध संबंध जैसी कोई न कोई बुराई आ जाती है। ये प्रायः ईर्ष्यालु भी होते हैं।

स्थिरता आने पर दुनिया मानती है लोहा

15 दिसंबर के बाद जन्मे लोग बहुत प्रतिभाशाली होती हैं, लाइफ में स्थिरता आने के बाद दुनिया इनकी योग्यता का लोहा मानती है। हालांकि अस्थिर और चंचल प्रवृत्ति के चलते ये लोग सफलता पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। ये स्वयं को श्रेष्ठ मानते हैं और चाहते हैं लोग इनकी खूब तारीफ करें।

ये भी पढ़ेंः

खर्चीले होते हैं ये लोग

दिसंबर में जन्मे लोग प्रायः धनवान होते हैं और इनमें से कई लोग खूब खर्चीले होते हैं। ये खूब धन कमाते हैं और दोस्तों पर उड़ाते हैं। लेकिन अधिक बचत नहीं कर पाते। हालांकि इनके रिश्ते कम ही होते हैं।

दिल के अच्छे पर कई गलत आदतें

दिसंबर में जन्मे लोग प्रायः दिल से अच्छे होते हैं पर गलत आदतों के कारण अकेले पड़ जाते हैं।

बिजनेस में होते हैं सफल

दिसंबर में जन्मे लोग नौकरी की बजाय बिजनेस में अधिक सफल रहते हैं। दूसरों से काम करवाने की आदत के कारण व्यापार ही इनके लिए मुफीद होता है।


डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
01 Dec 2024 03:55 pm
Published on:
01 Dec 2024 03:53 pm