धर्म/ज्योतिष

Birth Date 11:  बुद्धिजीवी और अच्छे प्रेरक होते हैं 11 जनवरी को जन्मे लोग, जानें अन्य खूबियां

Birth Date 11: आपको अपने जन्म का सही समय नहीं पता है तब भी परेशान न हों, ज्योतिष की ही विधा अंक ज्योतिष से आप अपने व्यक्तित्व और भाग्य के विषय में काफी कुछ जान सकते हैं। यदि आपका बर्थ डे 11 जनवरी है तो जानिए अपने व्यक्तित्व की खूबियां ...

4 min read
Birth Date 11 Means Mulank 2 personality numerology number bhavishya: मूलांक 2 वाले लोगों का व्यक्तित्व

Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके भविष्य और व्यक्तित्व के विषय में काफी कुछ पता किया जा सकता है।

इसके अनुसार किसी व्यक्ति की बर्थ डेट से मूलांक (डेट ऑफ बर्थ के अंकों का ईकाई अंक तक जोड़) का पता चल जाता है, जो किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही यह ग्रह व्यक्ति के भाग्य और व्यक्तित्व का निर्माण करता है। ग्रह की स्थिति से ही यह सब तय होता है। इसके अलावा समान मूलांक के लोगों के गुण दोष मिलते जुलते हैं।

इस तरह से जिन लोगों का जन्म 11 जनवरी को हुआ है, उनका मूलांक 1+1=2 हुआ। इसके अलावा 2,20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का भी मूलांक 2 हुआ। इस तरह ऐसे सभी लोग जिनका मूलांक 2 है, उन्हें ये आर्टिकल पढ़ना चाहिए। आइये जानते हैं मूलांक 2 के लोगों की खूबियां..

भावुक होते हैं मूलांक 2 वाले लोग (Mulank 2 Vale Log)

Mulank 2 Personality:  अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है जो तेज चलने वाला ग्रह है। इस कारण मूलांक 2 के लोगों के विचार बदलते रहते हैं। ये ज्यादा समय तक एक ही विषय पर नहीं सोच सकते।

इसके अलावा मूलांक 2 वाले लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरल चित्त वाले होते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है। इस कारण मूलांक 2 वाले अक्सर कलाकार बनते देखे जाते हैं।

बुद्धिजीवी होते हैं मूलांक 2 वाले

अंक ज्योतिष के अनुसार कलाकार के अलावा ये बुद्धिजीवी भी होते हैं। मस्तिष्क के स्तर अधिक सबल और स्वस्थ होने से ये लोग अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं। मूलांक 2 वालों के मन में नए-नए विचार आते रहते हैं जिन्हें साकार देने के लिए ये सतत प्रयासरत रहते हैं।

आत्मविश्वास होता है कमजोर (Mulank 2 Personality)

चंद्रमा के प्रभाव के कारण मूलांक 2 वाले अक्सर शारीरिक रूप से बलवान नहीं होते। साथ ही इनका आत्मविश्वास कमजोर होता है, जिससे ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते। प्रेम और सौंदर्य को लेकर इनकी रूचि बेहद उत्कृष्ट होती है।

इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि जो भी इनसे मिलता है सम्मोहित हो जाता है। स्वभाव से ये शंकालु होते हैं, लेकिन दूसरों के हित का पूरा ख्याल रखते हैं। किसी को सीधे ना कहना इनके स्वभाव में नहीं होता। दूसरों के मन की बात जान लेने में ये तेज होते हैं।

मूलांक 2 शिक्षा (Mulank 2 Education)

मूलांक 2 वाले लोग अपनी लाइफ में अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। उत्तम कल्पना शक्ति के कारण ये लोग जीवन में अच्छा ही करते हैं। लेकिन भय, वहम और परिवर्तनशील स्वभाव के कारण कभी-कभी इनकी पढ़ाई में बाधा आती है और ये बीच में छूट जाती है। इसको लेक असंतुष्ट भी देखे गए हैं।

मूलांक 2 आर्थिक स्थिति (Numerology Number 2 Financial Condition)

मूलांक 2  वालों की आदत धन जमा करने की होने से इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं।

मूलांक 2 रिलेशन

मूलांक 2 वाले लोग प्रायः भाइयों में बड़े नहीं होते हैं, इनके परिवार में कोई न कोई इनसे बड़ा होता ही है। भाई बहनों से संबंध अच्छे रहते हैं। हालांकि कभी कभार मनमुटाव हो जाता है, लेकिन शीघ्र ही रिश्ता पटरी पर भी आ जाता है।

दोस्तों के साथ इनका व्यवहार स्थिर नहीं रहता हालांकि ये अपने मित्रों से बहुत प्रेम करते हैं। लेकिन ऑब्सेशन कई बार कुछ मित्रों को दूर भी कर देता है। मूलांक 1, 2, 4 और 7 के लोग इनके अच्छे मित्र होते हैं।

मूलांक 2 लवलाइफ (Number 2 Love Life)

मूलांक 2 लवलाइफ के अनुसार अस्थिर स्वभाव के कारण ये लोग प्रेम के मामले में अधिक सफल नहीं होते हैं। कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में हानि उठाते देखा गया है तो कई बार प्रेम के लिए तड़पते।

हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद होता है। इन्हें लड़कों की अपेक्षा लड़कियां संतान के रूप में अधिक होती हैं। ये संतान से बहुत प्रेम करते हैं, इनकी संतान भी इन्हें खूब प्रेम करती है।

मूलांक 2 करियर (Birth Date 2 Career)

मूलांक 2 के लोग स्वतंत्र रूप से काम करने में सफल नहीं होते, बल्कि यदि ये कहीं नौकरी करते हैं तो इनके लिए ठीक रहता है। ये औरों की बनाई योजना को बखूबी पूरा कर सकते हैं हालांकि ये भी अच्छे योजनाकार हो सकते हैं लेकिन योजना पर अमल करना कराना इनके लिए कठिन होता है।

ये अच्छे व्यापारी होते हैं। कृषि कार्य, दूध और पानी से जुड़े काम, तरल पदार्थों या दवाओं से जुड़े काम, न्याय, नहर विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग से इन्हें अच्छा लाभ मिलता है। ये संगीत, गायन, लेखन आदि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हैं।

मूलांक 2 स्वास्थ्य और लकी नंबर (Mulank 2 Health)

अंक ज्योतिष के अनुसार इनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है। इन्हें किसी न किसी बीमारी का वहम रहता है। इसके अलावा पेट से संबंधि परेशानियां, रक्त विकार, छाती, फेफड़े का रोग और मानसिक तनाव इन्हें परेशान करता है।

इनका लकी नंबर 1,2, 4 और 7, लकी डे रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार होता है। जबकि सफेद या हरा रंग इनके अनुकूल रहता है।

Updated on:
25 Oct 2025 01:16 pm
Published on:
11 Jan 2025 08:15 am
Also Read
View All

अगली खबर